MP: मक्सी बनेगा सेंट्रल इंडिया का ग्रीन मैन्युफैक्चरिंग हब, सीएम मोहन यादव ने दी 8174 करोड़ की मेगा औद्योगिक सौगात

maxi green manufacturing hub industrial investment mohan yadav
X

सीएम मोहन यादव ने मक्सी को दी 8174 करोड़ की मेगा औद्योगिक सौगात।

मध्यप्रदेश के मक्सी में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 8174 करोड़ की 6 नई औद्योगिक इकाइयों का भूमिपूजन किया। उज्जैन-शाजापुर क्षेत्र को ग्रीन मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने के साथ 487 करोड़ के 20 विकास कार्यों की सौगात दी।

MP news: मध्यप्रदेश सरकार ने मक्सी को सेंट्रल इंडिया का ग्रीन मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की बड़ी घोषणा कर दी है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मक्सी औद्योगिक क्षेत्र में 8174 करोड़ रुपए की लागत वाली छह मेगा औद्योगिक इकाइयों का भूमिपूजन और लोकार्पण करते हुए कहा कि उज्जैन-शाजापुर की भूमि अब हरित ऊर्जा उपकरणों के सबसे बड़े उत्पादन केंद्र के रूप में विकसित होगी। इस मेगा निवेश से न सिर्फ क्षेत्र में रोजगार के हजारों अवसर पैदा होंगे, बल्कि मालवा की औद्योगिक प्रगति को भी नई उड़ान मिलेगी।

मुख्यमंत्री मक्सी औद्योगिक क्षेत्र के दशहरा मैदान में 8174 करोड़ रुपए लागत वाली 6 औद्योगिक इकाइयों के भूमिपूजन और लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इनमें चार इकाइयों का भूमिपूजन और दो का लोकार्पण शामिल है। इसके साथ ही उज्जैन-मक्सी फोर लेन रोड निर्माण (38.95 किमी) का भूमिपूजन भी किया गया, जिसकी लागत करीब 384 करोड़ रुपए है।

औद्योगिक विकास में बड़ा निवेश

मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश में परंपरा और प्रगति साथ-साथ आगे बढ़ रही है। डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में प्रदेश समृद्धि की नई यात्रा पर है। मक्सी में स्थापित होने वाली नई औद्योगिक इकाइयों से 15 हजार से अधिक प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार पैदा होंगे।



शाजापुर जिले में आज 487 करोड़ 36 लाख रुपए की लागत से 20 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी किया गया।

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में यह क्षेत्र औद्योगिक ऊर्जा, ग्रीन मैन्युफैक्चरिंग और खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों का प्रमुख केंद्र बनेगा। पार्वती-कालीसिंध लिंक परियोजना से इस क्षेत्र को बड़ी सिंचाई और विकास सुविधा भी मिलेगी।

उज्जैन–देवास–शाजापुर बन रहा नया औद्योगिक सर्किट

मुख्यमंत्री ने कहा कि उज्जैन, देवास और शाजापुर मिलकर एक नया औद्योगिक त्रिवेणी सर्किट बना रहे हैं। यहां निवेश, कुशल मानव संसाधन और बेहतरीन कनेक्टिविटी उपलब्ध है।


मक्सी के 88 हेक्टेयर में विकसित औद्योगिक क्षेत्र की 60 से अधिक सक्रिय इकाइयां पहले ही 9 हजार लोगों को रोजगार दे रही हैं।

इसके अलावा, भदौनी-बामनियाखेड़ी-खेरखेड़ी क्षेत्र में विकसित हो रहे MSME पार्क में 2500 करोड़ से अधिक का निवेश और 4 हजार नए रोजगार संभावित हैं।

किसानों और बहनों के लिए बड़ी घोषणाएं

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार अब तक 1802 करोड़ रुपए से अधिक की राहत राशि किसानों को दे चुकी है।

  • भावांतर योजना के तहत हाल ही में 1.33 लाख किसानों को 233 करोड़ रुपए दिए गए।
  • दुग्ध उत्पादन को 20 प्रतिशत बढ़ाने का लक्ष्य तय किया गया है।
  • गौपालकों को प्रति गाय 40 रुपए अनुदान दिया जाएगा।
  • लाड़ली बहनों को रोजगार आधारित उद्योगों में काम करने पर हर महीने 5 हजार रुपए अतिरिक्त प्रोत्साहन मिलेगा।
  • शाजापुर जिले के 60 हजार किसानों को 39.50 करोड़ रुपए राहत राशि भी अंतरित की गई।

नए विकास कार्यों को मिली मंजूरी

स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मांग पर मुख्यमंत्री ने कई बड़े कार्यों को मंजूरी दी, जो इस प्रकार हैं:

  • लखुन्दर सिंचाई परियोजना को स्वीकृति
  • बेरछा-झोकरा-मक्सी सड़क का 110 करोड़ रुपए से उन्नयन
  • लखुंदर नदी पर 20 करोड़ रुपए की लागत से उच्चस्तरीय पुल निर्माण
  • मतगांव में 315 MPA ग्रिड निर्माण
  • मक्सी में कौशल विकास लैब
  • शाजापुर और मक्सी के लिए 10-10 करोड़ रुपए का विकास अनुदान

कार्यक्रम में सरदार वल्लभ भाई पटेल सांदीपनि विद्यालय के नए भवन का लोकार्पण भी किया गया।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story