Lokayukta Action: ट्रांसफर के नाम पर रिश्वत का खेल बेनकाब, NHM डाटा मैनेजर 50 हजार लेते ट्रैप

Lokayukta Action chhindwara
X

लोकायुक्त टीम ने छिंदवाड़ा में बड़ी कार्रवाई की है। NHM डाटा मैनेजर को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। 

Lokayukta Action : ट्रांसफर के बदले रिश्वत मांगने की शिकायत पर लोकायुक्त जबलपुर ने कार्रवाई की। सत्यापन के बाद आरोपी डाटा मैनेजर को 50 हजार रुपए लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।

रिपोर्ट- गुरजीत कौर

मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में लोकायुक्त टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के डाटा मैनेजर को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया है। इस कार्रवाई के बाद पूरे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के मुताबिक, यह रिश्वत एक नर्सिंग ऑफिसर के ट्रांसफर के बदले मांगी गई थी। आरोपी डाटा मैनेजर CMHO कार्यालय खजरी में पदस्थ था और ट्रांसफर से जुड़ी प्रक्रिया में अपनी भूमिका का फायदा उठा रहा था।

ट्रांसफर के बदले मांगी गई थी रिश्वत

बताया जा रहा है कि नर्सिंग ऑफिसर पुष्पा वडघरे, जो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रोहनाकला (ब्लॉक पिण्डरईकला) में पदस्थ थीं, अपना ट्रांसफर नजदीकी संजीवनी क्लीनिक में कराना चाहती थीं। इसी दौरान NHM डाटा मैनेजर जितेंद्र यदुवंशी ने उनसे 50 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की।

शिकायत के बाद बिछाया गया जाल

रिश्वत से परेशान नर्सिंग ऑफिसर ने पूरे मामले की शिकायत लोकायुक्त जबलपुर से की। शिकायत मिलने के बाद लोकायुक्त टीम ने पहले मामले का सत्यापन किया और फिर आरोपी को रंगे हाथ पकड़ने की योजना बनाई।

रंगे हाथ पकड़ा गया आरोपी

सोमवार को जैसे ही नर्सिंग ऑफिसर रिश्वत की रकम लेकर डाटा मैनेजर के पास पहुंचीं, लोकायुक्त की टीम पहले से ही मौके पर मौजूद थी। आरोपी ने जैसे ही 50 हजार रुपए स्वीकार किए, टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

फिलहाल लोकायुक्त टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story