Ladli Behna Yojana 2025: आज फिर आएंगे लाड़ली बहनों के खाते में पैसे, सीएम मोहन यादव करेंगे राशि जारी

Ladli Behna Yojana
X

Ladli Behna Yojana

Ladli Behna Yojana Latest Update: मध्य प्रदेश की 1.26 करोड़ लाड़ली बहनों के खाते में आज फिर आएंगे पैसे। भाईदूज के मौके पर सीएम मोहन यादव सिंगल क्लिक से राशि जारी करेंगे। जानें कितनी मिलेगी राशि और कब बढ़ेगी 1500 से 3000 रुपए तक।

Ladli Behna Yojana Update: मध्य प्रदेश की लाड़ली बहनों के लिए अक्टूबर महीना खुशियों से भरा हुआ है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस महीने महिलाओं को डबल तोहफा देने का फैसला लिया था। पहली किस्त 12 अक्टूबर को जारी की गई थी और अब दूसरी राशि भाईदूज (23 अक्टूबर) को जारी की जा रही है।

राज्य सरकार आज दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री निवास से सिंगल क्लिक के जरिए 1.26 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में राशि ट्रांसफर करेगी। इस बार बहनों को अतिरिक्त ₹250 रुपए भेजे जाएंगे, जिससे महीने के अंत तक कुल ₹1500 की सहायता राशि मिलेगी।

12 अक्टूबर को भेजे गए थे ₹1541 करोड़ रुपए

सीएम मोहन यादव ने 12 अक्टूबर को श्योपुर जिले से आयोजित कार्यक्रम के दौरान सवा करोड़ बहनों के खातों में ₹1541 करोड़ रुपए की राशि भेजी थी। प्रत्येक बहन को ₹1250 रुपए की किस्त दी गई थी। अब भाईदूज पर अतिरिक्त राशि जारी होने से इस माह की कुल मदद ₹1500 रुपए हो जाएगी।

नवंबर से हर महीने मिलेंगे ₹1500 रुपए

मुख्यमंत्री ने घोषणा की है कि नवंबर 2025 से प्रत्येक पात्र बहन को हर माह ₹1500 की राशि दी जाएगी। इस योजना पर राज्य सरकार हर महीने करीब ₹1859 करोड़ रुपए खर्च करेगी।

लक्ष्य ₹3000 तक राशि बढ़ाने का

मोहन सरकार ने साफ किया है कि आने वाले समय में इस योजना की राशि ₹3000 प्रति माह तक बढ़ाई जाएगी। यह योजना विधानसभा चुनाव 2023 से पहले शुरू की गई थी, जिसमें प्रारंभिक सहायता राशि ₹1000 तय की गई थी। धीरे-धीरे इसे बढ़ाकर 1500 रुपए किया जा रहा है।

पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

  1. लाड़ली बहना योजना का लाभ केवल मध्य प्रदेश की स्थायी निवासी महिलाओं को मिलता है।
  2. आवेदिका के परिवार का कोई सदस्य आयकर दाता या सरकारी कर्मचारी नहीं होना चाहिए।
  3. यह योजना विवाहित, तलाकशुदा और विधवा महिलाओं के लिए है।

यदि किसी बहन को राशि प्राप्त करने में समस्या आ रही है या आवेदन से जुड़ी सहायता चाहिए, तो वे हेल्पलाइन नंबर 0755-2700800 पर संपर्क कर सकती हैं या आधिकारिक वेबसाइट cmladlibahna.mp.gov.in पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकती हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story