खुशखबरी: लाड़ली बहनों के बढ़ गए पैसे, जानिए बैंक खाते में कब से आएंगे 1500 रुपए?

Ladli Behna Yojana, Ladli Behna 1500 rupees, new installment from Diwali, Ladli Behna 1500 रुपए, दिवाली से नई किश्त
X

Ladli Behna Yojana

Ladli Behna Yojana: मध्यप्रदेश सरकार ने लाड़ली बहना योजना की राशि ₹1250 से बढ़ाकर ₹1500 कर दी है। यह नई राशि दीपावली 2025 से लागू होगी। जानिए पूरी जानकारी।

Ladli Behna Yojana ₹1500 : मध्यप्रदेश की 1.27 करोड़ लाड़ली बहनों के लिए बड़ी खुशखबरी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार (5 जुलाई) को निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर में आयोजित देवी अहिल्या नारी शक्ति सम्मेलन में ऐलान किया है। कहा, लाड़ली बहना योजना की राशि ₹1250 से बढ़ाकर ₹1500 प्रति माह कर दी गई है। बहनों के बैंक खाते में बढ़ी हुई राशि 18 अक्टूबर 2025 (दीपावली) से आएगी।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने यह भी कहा, रक्षाबंधन के अवसर पर हर साल बहनों को ₹250 अतिरिक्त दिए जाएंगे। इसके अलावा सरकार का लक्ष्य है कि साल 2028 तक इस योजना की राशि ₹3000 प्रति माह तक पहुंचाई जाए।

लाड़ली बहना योजना से जुड़ी प्रमुख बातें

  • योजना की शुरुआत: मई 2023 (शिवराज सरकार द्वारा)
  • लाभार्थी: 21 से 60 वर्ष की विवाहित महिलाएं
  • आरंभिक राशि: ₹1000 प्रतिमाह → पहले बढ़ाकर ₹1250 की गई थी
  • नई घोषणा: दीपावली 2025 (18 अक्टूबर) से ₹1500 प्रतिमाह
  • रक्षाबंधन बोनस: हर साल ₹250
  • भविष्य का लक्ष्य: वर्ष 2028 तक ₹3000 प्रतिमाह
  • अब तक 25 किश्तों का अंतरण हो चुका है
  • विशेष सहायता: अगस्त 2023 और अगस्त 2024 में ₹250 अतिरिक्त

लाड़ली बहना योजना का उद्देश्य
लाड़ली बहना योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना, उनकी सामाजिक भागीदारी को बढ़ावा देना और परिवार में आर्थिक निर्णयों में उनकी भूमिका मजबूत करना है।

लाड़ली बहना योजना, विशेष जानकारी
सरकार डिजिटल माध्यम से लाभार्थियों तक राशि पहुंचा रही है। लाड़ली बहना एप और पोर्टल के माध्यम से महिलाएं अपनी स्थिति, ट्रांजेक्शन डिटेल और अन्य जानकारियां ऑनलाइन देख सकती हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story