कुश कल्याण बोर्ड: भोपाल में हुई प्रदेश स्तरीय बैठक, ग्वालियर सांसद ने साझा की रणनीति

कुश कल्याण बोर्ड: भोपाल में बनी रणनीति, प्रदेशभर से जुटे पदाधिकारी
X

कुश कल्याण बोर्ड: भोपाल में बनी रणनीति, प्रदेशभर से जुटे पदाधिकारी

कुश कल्याण बोर्ड मप्र की बैठक भोपाल में संपन्न, सांसद भारत सिंह कुशवाहा ने योजनाओं की जानकारी दी। समाज उत्थान के लिए बनी रणनीति।

Kush Kalyan Board MP: कुश कल्याण बोर्ड, मध्यप्रदेश शासन की प्रदेश स्तरीय बैठक रविवार को मिलन गार्डन, भोपाल में सफलतापूर्वक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश भर से आए पदाधिकारियों और समाज प्रतिनिधियों ने भाग लिया और समाज के हित में जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर विस्तृत चर्चा की।

ग्वालियर सांसद भारत सिंह कुशवाहा मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, पीएम विश्वकर्मा योजना और खादी ग्रामोद्योग जैसी योजनाओं की जानकारी देते हुए समाज के युवाओं से इनका लाभ उठाने का आह्वान किया। बोर्ड के सदस्यों को भी सहयोग के लिए प्रेरित किया।

नारायण सिंह कुशवाह ने दिए सुझाव

बैठक की अध्यक्षता कुश कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त) नारायण सिंह कुशवाह (विदिशा) ने की। उन्होंने बताया कि बोर्ड का गठन कुशवाहा समाज के सामाजिक और आर्थिक उत्थान के लिए किया गया है। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए सभी सदस्यों की सक्रिय भागीदारी जरूरी है।

नारायण सिंह ने प्रदेश भर से आए संभाग, जिला और ब्लॉक प्रभारियों से जरूरतमंद समाजजन की पहचान कर, उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की अपील की।

बैठक के मुख्य बिंदु

  • समाज के युवाओं को कौशल प्रशिक्षण से जोड़ने की रणनीति
  • सरकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार
  • संगठन को ब्लॉक स्तर तक मजबूत करने पर जोर
  • समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को मुख्यधारा से जोड़ने का संकल्प
  • भविष्य की कार्ययोजना पर चर्चा और ज़मीनी अमल

जागरूकता पर जोर, मुद्दों पर विमर्श

बैठक में विभिन्न जिलों और संभागों से बड़ी संख्या में प्रतिनिधि शामिल हुए। सभी ने समाज की एकजुटता और जागरूकता पर जोर देते हुए प्रमुख मुद्दों पर गहन विचार-विमर्श किया। बताया कि यह बैठक समाज की संगठनात्मक मजबूती और समग्र विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी।


रीवा संभाग से यह पदाधिकारी पहुंचे

बैठक में बोर्ड के सदस्य नरेश सिंह कुशवाहा (ग्वालियर), रीवा संभाग प्रभारी संतोष कुशवाहा, विजय सिंह कुशवाहा (सतना), महेंद्र कुशवाहा (मैहर), हरी प्रसाद कुशवाहा (रीवा), प्यारे लाल (सीधी), मुन्ना लाल कुशवाहा (मऊगंज), दिनेश मौर्य (मैहर), मैयादीन कुशवाहा (नागौद), ओम कुशवाहा (रैगांव), राजेंद्र कुशवाहा 'पप्पू' (सतना) भी मौजूद रहे।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story