जबलपुर: जनजातीय गौरव दिवस समारोह में वर्चुअली शामिल हुए पीएम मोदी, कहा - वर्षों तक आदिवासी नायकों के योगदान को दबाया गया

janjatiya gaurav divas pm modi cm mohan yadav jabalpur
X

janjatiya gaurav divas

जबलपुर में जनजातीय गौरव दिवस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअली शामिल हुए। बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर उन्होंने कहा कि वर्षों तक आदिवासी नायकों के योगदान को दबाया गया। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जनजातीय समाज के संघर्ष और बलिदान पर गर्व जताया।

जबलपुर: भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर 15 नवंबर को जबलपुर में भव्य जनजातीय गौरव दिवस समारोह मनाया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअली जुड़े, जबकि राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री मोहन यादव मंच पर मौजूद रहे।

समारोह की शुरुआत जनजातीय नायकों के चित्रों पर माल्यार्पण और शालिनी ऐप के लोकार्पण से हुई। इसके बाद सिकल सेल एनीमिया पर लघु फिल्म दिखाई गई और राष्ट्रगान व ‘वंदे मातरम’ का सामूहिक गायन हुआ।

महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन करने वाली क्रांति गौड़ को एक करोड़ रुपये का चेक प्रदान किया गया। इसके अलावा पद्मश्री अर्जुन सिंह घुर्वे, फुलझारिया बाई, रागिनी मार्को और सृष्टि सिंह को भी सम्मानित किया गया।


आदिवासी नायकों के बलिदान को लंबे समय तक नजरअंदाज़ किया गया: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देशभर में बिरसा मुंडा जयंती पर आयोजित कार्यक्रम जनजातीय समाज के योगदान को याद करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि टंट्या भील, गोविंद गुरु सहित अनेकों आदिवासी नायकों ने आजादी की लड़ाई में अंग्रेजों को चैन से नहीं बैठने दिया।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ''कुछ परिवारों को आजादी का श्रेय देने के लिए आदिवासी नायकों के बलिदान को वर्षों तक नकारा गया। जनजातीय गौरव दिवस ने देश की नई पीढ़ी को इन नायकों से परिचित कराया है।''


उन्होंने बताया कि देशभर में ट्राइबल म्यूजियम, एकलव्य स्कूल और आदिवासी क्षेत्रों में बड़ी योजनाएं लागू की जा रही हैं। सिकल सेल एनीमिया की स्क्रीनिंग में अब तक 6 करोड़ लोग शामिल हो चुके हैं।

जनजातीय समाज ने जल-जंगल-जमीन के लिए सब कुछ न्योछावर किया: सीएम

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में सबसे बड़ा जनजातीय समुदाय रहता है और यह प्रदेश की सांस्कृतिक शक्ति है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में आदिवासी समाज ने ब्रिटिश हुकूमत को खुली चुनौती दी।

विकास में अब कोई पीछे नहीं रहना चाहिए: पीएम

प्रधानमंत्री ने कहा कि देश की राष्ट्रपति, कई राज्यों के मुख्यमंत्री और राज्यपाल जनजातीय समुदाय से आते हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़क कनेक्टिविटी में पिछले दो दशकों में बड़ा सुधार हुआ है।


उन्होंने कहा कि एकलव्य विद्यालयों पर 18 हजार करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं और इनके प्रवेश में 60% की वृद्धि हुई है।

आलीराजपुर में बिरसा मुंडा और छितु किराड़ की प्रतिमा का अनावरण

इससे पहले मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आलीराजपुर में भगवान बिरसा मुंडा और स्थानीय नायक छितु किराड़ की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने 49.73 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन और 194.87 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण किया।

उन्होंने कहा, ''आज का दिन हमारे लिए दीवाली और होली से भी बड़ा है। यहां जन्मे क्रांतिकारी छितु किराड़ ने अंग्रेजों के दांत खट्टे कर दिए थे।''

सीएम ने कहा कि आजादी के बाद कांग्रेस सरकारों ने जनजातीय नायकों को वह सम्मान नहीं दिया, जिसके वे हकदार थे।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story