MP का सबसे लंबा फ्लाईओवर: जबलपुर में 1100 करोड़ से निर्माण; 7 मिनट में तय होगा 45 मिनट का सफर; जानें खासियत

जबलपुर में बना मध्य प्रदेश को सबसे लंबे फ्लाईओवर ब्रिज।
MP Longest Flyover Bridge: मध्य प्रदेश के सबसे लंबे फ्लाईओवर ब्रिज की सौगात जबलपुर काे मिली है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शनिवार (23 अगस्त) को 1100 करोड़ की लागत से निर्मित इस फ़्लाईओवर का लोकार्पण किया। इस फ्लाईओवर के जरिए मदनमहल से दमोह नाका तक करीब 7 किलोमीटर लंबा सफर महज 7 मिनट में पूरा होगा। अभी इसमें 45 मिनट लग जाते थे।
जबलपुर के फ्लाईओवर में देश का सबसे लंबा सिंगल स्पान केबल स्टे ब्रिज भी बना है। 385 मीटर लंबे इस केबल ब्रिज से ट्रेन यातायात में रुकावट नहीं आएगी। करीब 1100 करोड़ रुपए के इस फ्लाईओवर ब्रिज के नीचे 50 हजार पौधे, बास्केटबॉल कोर्ट और पार्क भी बनाया गया है।
LIVE: जबलपुर में माननीय केंद्रीय मंत्री श्री @nitin_gadkari जी की गरिमामयी उपस्थिति में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना का लोकार्पण, भूमिपूजन एवं फ्लाईओवर ब्रिज का लोकार्पण#MP_GatiShakti https://t.co/lZBfZF0rPP
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) August 23, 2025
नितिन गड़करी गिनाईं उपलब्धियां
- नितिन गड़करी ने कहा, जबलपुर में जब मैं इस फ्लाईओवर का ऐलान किया था, मुझे मालूम नहीं था कि यह राष्ट्रीय राजमार्ग है नहीं है, लेकिन बाद में जब तो चला तो तत्कालीन मुख्यमंत्री कमलनाथ से आग्रह किया था इस ब्रिज का निर्माण राज्य मद से कराएं। इसके बदले में नेशनल हाइवे के लिए दोगुनी राशि दूंगा। और आज जबलपुर वासियों को सबसे बड़े फ्लाईओवर ब्रिज की सौगात मिल रही है।
- नितिन गड़करी ने सीएम मोहन यादव की तारीफ करते हुए कहा, उनके प्रयास से मध्य प्रदेश में उद्योग आ रहे हैं, लेकिन कृषि आधारित उद्योग और उन्नत तकनीक पर ध्यान देने की भी जरूरत है।
- नितिन गड़करी ने बताया कि मध्य प्रदेश को हमारे विभाग ने 3 लाख करोड़ के निर्माण प्रोजेक्ट स्वीकृत किए हैं। इंदौर से हैदराबाद और इंदौर से ओकारेश्वर के लिए शानदार हाइवे बना रहे हैं। भोपाल से कानपुर फोरलेन बना रहे हैं। इससे दोनों शहरों की दूरी आधी हो जाएगी। आगरा ग्वालियर फोरलेन का शिलान्यास होने वाला है।
2019 में हुआ था भूमिपूजन
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने 2019 में ब्रिज का शिलान्या किया था। सीआरएफ को जब ब्रिज निर्माण की जिम्मेदारी सौंपी गई थी, तब इसकी लागत 800 करोड़ थी, जो बढ़कर करीब 1100 करोड़ हो गई। सेंट्रल रिजर्व फंड ने पहली बार किसी फ्लाईओवर के लिए बजट दिया है।
जबलपुर के लोगों के लिए बड़ी सौगात,विकास को मिल रही रफ्तार ।
— NHAI RO Bhopal (@bhopal_ro) August 23, 2025
मध्यप्रदेश के सबसे लंबे फ्लाईओवर का आज होगा लोकार्पण।
केंद्रीय मंत्री श्री @nitin_gadkari करेंगे 4,250 करोड़ रुपए की लागत वाली राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास। #PragatiKaHighway #NHAI #GatiShakti pic.twitter.com/W2Wqj1cffQ
2023 में शिवराज ने भी किया लोकार्पण
विधानसभा चुनाव से पहले तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 27 सितंबर 2023 को फ्लाईओवर ब्रिज का एक हिस्सा आमजनता के लिए खोल दिया था। इस दौरान उन्होंने छोटी लाइन से गुलाटी पेट्रोल पंप तक फ्लाईओवर ब्रिज का लोकार्पण किया था। इससे राहगीरों को काफी राहत मिली।
