Jabalpur Breaking News: NH-45 पर भीषण हादसा, ब्रिज से कार पर गिरा हाइवा, 2 की मौत, 6 घायल

jabalpur road accident
X

जबलपुर में NH-45 पर बड़ा हादसा—ब्रिज से हाइवा गिरने से कार पिचकी, 2 की मौत, 6 घायल। 

Jabalpur Breaking News: जबलपुर के शहपुरा थाना क्षेत्र में NH-45 पर भीषण हादसा। ब्रिज से कार पर गिरा हाइवा, 2 की मौत और 6 लोग गंभीर रूप से घायल। रेस्क्यू जारी।

गुरजीत कौर की रिपोर्ट: जबलपुर जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। NH-45 पर शहपुरा थाना क्षेत्र में एक हाइवा (भारी वाहन) अचानक ब्रिज से नीचे गुजर रही कार पर गिर गया। इस भयावह हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ब्रिज पर तेज रफ्तार में जा रहा हाइवा असंतुलित होकर नीचे आ गिरा। नीचे से गुजर रही कार पर हाइवा गिरते ही कार बुरी तरह पिचक गई। हादसा इतना अचानक था कि कार सवारों को संभलने या बचने का मौका तक नहीं मिला।


कार में फंसे लोग, रेस्क्यू जारी

हाइवा गिरने से कार में कई लोग फंस गए। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ की हालत नाजुक बताई जा रही है।

ट्रैफिक प्रभावित, जांच शुरू

हादसे के बाद NH-45 पर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने मार्ग को आंशिक रूप से बंद कर ट्रैफिक को डायवर्ट किया है। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है—ओवरस्पीड, तकनीकी खराबी या ब्रिज की संरचना से जुड़ी कोई चूक, सभी पहलुओं पर जांच जारी है।

लेटेस्ट अपडेट

इस मामले पर थाना प्रभारी प्रवीण धुर्वे ने कहा कि, कार में सवार लोगों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा है। फ़िलहाल एक ही मौत की पुष्टि हुई है। हाइवा हटाए जाने के बाद मृतकों की संख्या का पता चल पाएगा।

नोट: घटना से जुड़ी अन्य जानकारी और आधिकारिक पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है। जैसे ही अपडेट मिलेगा, खबर को अपडेट किया जाएगा।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story