Indore Bhagirathpura Case: राज्यसभा में गूंजा भागीरथपुरा मामला, प्रमोद तिवारी का आरोप- सरकार पिला रही जहरीला पानी

Indore Bhagirathpura Case
X

राज्यसभा में इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से हुई मौतों का मुद्दा उठा। प्रमोद तिवारी ने सरकार से जवाब मांगा।

Indore Bhagirathpura Case: राज्यसभा में इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से हुई मौतों का मुद्दा उठा। प्रमोद तिवारी और इमरान प्रतापगढ़ी ने सरकार से जवाब मांगा।

रिपोर्ट- गुरजीत कौर

Indore Bhagirathpura Case: इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से हुई मौतों का मामला सोमवार को राज्यसभा में गूंजा। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यह अब साफ हो चुका है कि लोगों को जहरीला पानी पीने के लिए मजबूर किया जा रहा है।

कैबिनेट मंत्री उठिए, मोर्चा संभालिए

प्रमोद तिवारी ने सदन में कहा, “इस विभाग में जितना करप्शन है, उतना शायद ही कहीं और हो। यह विषय केवल प्रशासनिक नहीं, बल्कि मानवता से जुड़ा है। इंदौर में अब तक 30 लोगों की मौत हो चुकी है, यह हालिया और बेहद गंभीर स्थिति है। राज्य मंत्री जवाब देने में लड़खड़ा रहे हैं, कैबिनेट मंत्री उठिए और मोर्चा संभालिए।”

उन्होंने गुजरात के गांधीनगर का उदाहरण देते हुए दूषित पानी से होने वाली बीमारियों पर भी सवाल खड़े किए।

ग्राउंड वाटर सुधार की क्या है योजना?

प्रमोद तिवारी ने पूछा कि क्या जल शक्ति मंत्रालय के पास ग्राउंड वाटर क्वालिटी सुधारने की कोई ठोस कार्ययोजना है और क्या सरकार इस मुद्दे पर सदन को स्पष्ट आश्वासन देगी।

इमरान प्रतापगढ़ी ने मांगा जवाब

महाराष्ट्र से राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि मध्यप्रदेश में दूषित पानी से अब तक 30 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। उन्होंने विभागीय मंत्री से सवाल किया कि इन मौतों की जिम्मेदारी कौन लेगा।

साथ ही पूछा कि क्या जल शक्ति मंत्रालय ने राज्य सरकार से इस मामले में कोई रिपोर्ट मांगी है और क्या राज्य ने अब तक कोई रिपोर्ट भेजी है।

अब तक 32 लोगों की मौत

गौरतलब है कि इंदौर के भागीरथपुरा इलाके में दूषित पानी के कारण अब तक 32 लोगों की मौत हो चुकी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए अदालत ने जांच आयोग के गठन के आदेश दिए हैं, ताकि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच हो सके।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story