सार्थक संवाद: हेल्थ कॉन्क्लेव ‘आयुष्मान भव:’ आज जबलपुर में, स्वास्थ्य मंत्री शुक्ल और पीडब्ल्यूडी मंत्री सिंह होंगे शामिल

Ayushman Bhava Conclave, Deputy CM Rajendra Shukla, जबलपुर हेल्थ कॉन्क्लेव 2025, हरिभूमि, आईएनएच न्यूज, आयुष्मान भव कॉन्क्लेव, डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल
X

सार्थक संवाद: हेल्थ कॉन्क्लेव आयुष्मान भव जबलपुर स्वास्थ्य मंत्री शुक्ल और पीडब्ल्यूडी मंत्री सिंह होंगे शामिल

जबलपुर के कलचुरी रेसीडेंसी होटल में दोपहर 2 बजे से हेल्थ कॉन्क्लेव शुरू होगा। मध्यप्रदेश के डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल, लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह हिस्सा लेंगी।

जबलपुर। मध्यप्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार और विकास की संभावनाओं पर केंद्रित हरिभूमि-आईएनएच न्यूज चैनल का विशेष आयोजन हेल्थ कॉन्क्लेव 2025- "आयुष्मान भव:" आज जबलपुर में आयोजित हो रहा है। यह महत्वपूर्ण कार्यक्रम कलचुरी रेसीडेंसी होटल में दोपहर 2 बजे से शुरू होगा।

इस हेल्थ कॉन्क्लेव में मध्यप्रदेश के डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजेंद्र शुक्ल, लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, जबलपुर सांसद आशीष दुबे, महापौर जगत बहादुर अन्नू और कांग्रेस विधायक लखन घनघोरिया जैसी कई प्रमुख हस्तियां हिस्सा लेंगी।

कार्यक्रम में जबलपुर के स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी प्रतिष्ठित शख्सियतें भी मौजूद रहेंगी और शहर में हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर की वर्तमान स्थिति और भविष्य की संभावनाओं पर गहन चर्चा करेंगी।

इस अवसर पर हरिभूमि-आईएनएच के प्रधान संपादक डॉ. हिमांशु द्विवेदी प्रतिष्ठित जनों से सार्थक संवाद करेंगे और सरकार की स्वास्थ्य नीतियों, योजनाओं और जबलपुर को हेल्थ हब बनाने के रोडमैप पर विचार साझा किए जाएंगे।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story