Viral Video: ग्वालियर में रिटायर्ड आर्मी ऑफिसर से बदसलूकी, कार के बोनट पर 500 मीटर तक घसीटा

Gwalior crime News
X

मध्यप्रदेश के ग्वालियर से रिटायर्ड आर्मी ऑफिसर के साथ बदसलूकी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। (AI Image)

ग्वालियर में रिटायर्ड आर्मी ऑफिसर कल्याण किशोर कांत शर्मा के साथ मारपीट के बाद कार के बोनट पर 500 मीटर तक घसीटने का मामला सामने आया, वीडियो वायरल।

MP News : मध्यप्रदेश के ग्वालियर से रिटायर्ड आर्मी ऑफिसर के साथ बदसलूकी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मामूली विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक ने रिटायर्ड आर्मी जवान को कार के बोनट पर बैठाकर करीब 500 मीटर तक घसीट दिया। यह घटना डीडी नगर चौराहे के पास की बताई जा रही है।

देर रात हुई इस घटना का करीब 16 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें रिटायर्ड आर्मी ऑफिसर बोनट पर बैठे नजर आ रहे हैं।


रिटायर्ड आर्मी ऑफिसर की पहचान

पीड़ित की पहचान कल्याण किशोर कांत शर्मा के रूप में हुई है। वे आदित्यपुरम स्थित गणेश कॉलोनी के निवासी हैं। बताया गया कि वे देर रात अपने साले के साथ प्रेस्टीज कॉलेज की ओर से घर लौट रहे थे।

मामूली टक्कर से शुरू हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार, रिटायर्ड आर्मी ऑफिसर की कार एक दूसरी कार से टकरा गई थी। इसके बाद दूसरी कार में सवार युवकों ने गाली-गलौच शुरू कर दी। आरोप है कि उन्होंने मारपीट भी की।

बोनट पर गिरा जवान, 500 मीटर तक घसीटा

विवाद बढ़ने पर मौके पर भीड़ जुट गई। इसी दौरान आरोपी अपनी कार निकालने लगे। कार रोकने की कोशिश में रिटायर्ड आर्मी जवान बोनट पर गिर गए। इसके बावजूद आरोपी ने कार नहीं रोकी और उन्हें करीब 500 मीटर तक घसीटता रहा। अचानक ब्रेक लगने से जवान सड़क पर गिर पड़े।

आरोपी फरार, पुलिस जांच में जुटी

घटना के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

रिपोर्ट- गुरजीत कौर

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story