खाद संकट: भिंड में किसानों का प्रदर्शन; BJP विधायक ने कलेक्टर पर उठाया हाथ; देखें Video

खाद संकट: भिंड में BJP विधायक ने कलेक्टर पर उठाया हाथ; किसानों का प्रदर्शन
Bhind Fertilizer Crisis: मध्य प्रदेश में खाद संकट मुसीबत बन गया है। भिंड में बुधवार, 27 अगस्त को बीजेपी विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह ने कलेक्टर बंगले घेराव कर दिया। इस दौरान उनके हजारों समर्थक भी मौजूद थे। कलेक्टर ने समझाइश देने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माने। बात हाथापाई तक आ गई। विधायक ने उठाया, लेकिन फिर वापस खींच लिया।
भिंड में कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव के बंगले के बाहर बड़ी संख्या में किसान खाद समस्या से अवगत कराने पहुंचे थे, लेकिन कलेक्टर ने मिलने से इनकार कर दिया। बाद में गेट के पास खड़े होकर वे विधायक से बात करने लगे। तभी विधायक नरेंद्र कुशवाह ने खरी-खोटी सुनाते हुए उन्हें मारने के लिए हाथ उठा लिया।
— sonelal.kushwaha (@KushwahaK45286) August 27, 2025
एसपी-एएसपी और ADM ने दी समझाइश
घटना की जानकारी लगते ही एसपी असित यादव, एएसपी संजीव पाठक और एडीएम एलके पांडेय भी मौके पर पहुंचे। सभी अधिकारियों ने विधायक को समझाइश देकर शांत कराया। इसके बाद विधायक ने कमिश्नर मनोज खत्री से फोन पर बात की।
कमिश्नर मनोज खत्री को बताई समस्या
विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह ने कमिश्नर को बताया कि किसान खाद के लिए परेशान हैं, लेकिन प्रशासन मूकदर्शक बना बैठा है। न तो सही तरीके से खाद वितरण किया जा रहा है और न ही इसके लिए ठोस जमीनी तैयारी की गई है। व्यवस्था जल्द न सुधरी तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
खाद की किल्लत को लेकर धरने पर बैठे भिंड से भाजपा विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह. कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव के बंगले के बाहर समर्थकों के साथ बैठे विधायक...! pic.twitter.com/TgmDsCxrIB
— Rupesh Mishra (@rupeshmishramp) August 27, 2025
कौन हैं नरेंद्र सिंह कुशवाह ?
- नरेंद्र सिंह कुशवाह बीजेपी के पुराने नेता हैं। ग्वालियर-चंबल संभाग में उनका खास दबदबा रहा है। साल 2003 में पहली बार भाजपा के सिम्बल पर भिंड से विधायक बने। 2008 में पार्टी ने टिकट नहीं दिया तो समाजवादी पार्टी से चुनाव लड़ा। जीत तो नहीं पाए, लेकिन बीजेपी को भी हरा दिया। इस चुनाव में कांग्रेस से चौधरी राकेश सिंह चतुर्वेदी विधायक बने।
- 2013 में नरेंद्र सिंह फिर विधायक बने। 2018 में पार्टी ने फिर टिकट काट दिया। लिहाजा, उन्होंने बगावत कर दी। जिस कारण बसपा से संजीव सिंह कुशवाह विधायक बन गए। 2023 में भाजपा के टिकट तीसरी बार विधायक बने हैं। माधवराव सिंधिया के निधन के बाद उन्होंने गुना सीट से लोकसभा चुनाव भी लड़ा था।
