दिल्ली-मुंबई हाईवे पर नेताजी की रंगरेलियां: महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में वीडियो वायरल; पुलिस ने दर्ज की FIR

Delhi-Mumbai Expressway Obscene Video
MP : मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के नेता नेता मनोहर लाल धाकड़ एक कथित अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद विवादों में घिर गए हैं। वीडियो में उन्हें दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक महिला के साथ आपत्तिजनक अवस्था में देखा गया है। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने संज्ञान लेते हुए प्राथमिकी दर्ज कर ली है और जांच शुरू कर दी है।
सूत्रों के अनुसार, यह वीडियो 13 मई की रात का बताया जा रहा है, जो हाई-सिक्योरिटी सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हुआ है। वायरल हो रहे वीडियो में एक सफेद बलेनो कार (नंबर MP 14 CC 4782) के पास भाजपा नेता एक अर्धनग्न महिला के साथ नजर आ रहे हैं। कार नंबर मनोहर धाकड़ के नाम पंजीकृत है।
मोबाइल बंद, फरार मनोहर धाकड़:
वीडियो के सामने आने के बाद से मनोहर धाकड़ का मोबाइल फोन स्विच ऑफ है और उनसे कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है। इस बीच, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। दीक्षित ने बताया कि मनोहरलाल धाकड़ बनी गांव के हैं, लेकिन वे भाजपा के प्राथमिक सदस्य नहीं हैं। उनकी पत्नी सोहन बाई जिला पंचायत सदस्य हैं।
DIG ने दी सख्त प्रतिक्रिया
रतलाम रेंज के डीआईजी मनोज सिंह ने कहा, “वीडियो की जांच की जा रही है। यह घटना सार्वजनिक स्थल पर हुई है, जो गंभीर मामला है। कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।”
संगठन और समाज ने भी उठाया सख्त कदम
मनोहर धाकड़, मंदसौर के बनी गांव के निवासी हैं, पत्नी जिला पंचायत की सदस्य हैं। वीडियो के सामने आने के बाद सामाजिक स्तर पर भी उन्हें आलोचना का सामना करना पड़ा है। धाकड़ समाज के युवा संगठन ने उन्हें उनके पद से हटा दिया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अर्जुन धाकड़ के निर्देश पर उन्हें युवा संघ के राष्ट्रीय मंत्री पद से बर्खास्त कर दिया गया है।
राजनीतिक हलकों में हलचल
इस प्रकरण ने स्थानीय राजनीति में हलचल मचा दी है। भाजपा के भीतर और बाहर इस घटना को लेकर प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। हालांकि भाजपा की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
डिस्क्लेमर: यह रिपोर्ट सार्वजनिक रूप से उपलब्ध जानकारी और पुलिस बयान के आधार पर तैयार की गई है। मामले की जांच जारी है और आगे की जानकारी आने पर खबर को अपडेट किया जाएगा।
