न्याय सत्याग्रह: अशोकनगर में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, जीतू पटवारी समेत अन्य नेताओं की गिरफ्तारी! जानें किसने क्या कहा?

Congress Nyay Satyagraha, Jitu Patwari Speach, Ashoknagar Congress demonstration, जीतू पटवारी, कांग्रेस न्याय सत्याग्रह, अशोकनगर
X

न्याय सत्याग्रह: अशोकनगर में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, पटवारी-दिग्विजय समेत कई नेताओं ने दी गिरफ्तारी  

मप्र कांग्रेस ने जीतू पटवारी पर दर्ज FIR के विरोध में अशोकनगर में 'न्याय सत्याग्रह' किया। हरीश चौधरी समेत अन्य नेताओं ने गिरफ्तारी दी। पढ़ें पूरी खबर।

Congress Nyay Satyagrah Ashoknagar : मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी ने मंगलवार (8 जुलाई 2025) को अशोकनगर में न्याय और लोकतंत्र की रक्षा के लिए ऐतिहासिक आंदोलन किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के खिलाफ दर्ज एफआईआर के विरोध में आयोजित इस न्याय सत्याग्रह में प्रदेशभर से हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए। सभी ने सामूहिक गिरफ्तारी का ऐलान कर एकजुटता और संघर्ष का परिचय दिया।

कांग्रेस नेताओं ने इसे कांग्रेस का निर्णायक संघर्ष बताया। कहा, हमारे लिए यह एक राजनीतिक विरोध ही नहीं, बल्कि न्याय-संवैधानिक मूल्यों और लोकतंत्र की रक्षा का संकल्प है। पार्टी ने स्पष्ट किया है कि वह किसी भी अन्याय के खिलाफ सड़कों पर उतरने से नहीं डरेगी और आंदोलन जारी रहेगा।


ट्रैक्टर पर सवार होकर पहुंचे पटवारी-चौधरी

आंदोलन में प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी खुद ट्रैक्टर चलाकर सभा स्थल पहुंचे। उन्होंने किसानों, मजदूरों और आम जनता के साथ एकजुटता का संदेश दिया। कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह उनका स्वागत किया।

किस नेता ने क्या कहा-

  • हरीश चौधरी ने कहा, यह सत्याग्रह सिर्फ पटवारी और गजराज लोधी के लिए नहीं, बल्कि पूरे देश में हो रहे अन्याय के खिलाफ है। राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस अन्याय के हर रूप के खिलाफ आवाज बुलंद करेगी।
  • जीतू पटवारी बोले, यह मेरी एफआईआर की नहीं, बल्कि दलितों, आदिवासियों और गरीबों के सम्मान की लड़ाई है। चाहे सौ एफआईआर कर लो, हम पीछे नहीं हटेंगे।
  • उमंग सिंघार का भाजपा पर हमला, झोपड़ियों पर जेसीबी चल रही है, लेकिन मंत्री उन्हीं मशीनों से नोट भरते हैं। किसानों, युवाओं, गरीबों की कोई सुनवाई नहीं हो रही।
  • दिग्विजय सिंह ने कहा, भाजपा सरकार प्रशासन को पार्टी दफ्तर की तरह चला रही है। कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक लोकतंत्र और न्याय की लड़ाई जारी रखेगी।

भाजपा नेताओं पर साधा निशाना
प्रदेश कांगेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने अशोक नगर में लोधी समाज के युवक से हुई बर्बरता का जिक्र करते हुए उमा भारती, प्रहलाद पटेल और ज्याेतिरादित्य सिंधिया पर तीखा हमला किया। केंद्रीय मंत्री सिंधिया के पुराने बयान का जिक्र करते हुए कहा, 'जिंदा हो तो नजर आना जरूरी है।

ये नेता भी रहे मौजूद
इस आंदोलन में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, कमलेश्वर पटेल, ओमकार मरकाम, अशोक सिंह, गोविंद सिंह, जयवर्धन सिंह, पीसी शर्मा, लखन सिंह यादव समेत कई वरिष्ठ नेता और विधायक मौजूद रहे।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story