CM मोहन यादव का बड़ा एक्शन: चंबल रेंज IG, DIG और कटनी व दतिया के SP को तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश दिए

चंबल रेंज IG, DIG और कटनी व दतिया के SP को तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश दिए
X
सीएम मोहन यादव ने कटनी के पुलिस अधीक्षक और दतिया के पुलिस अधीक्षक तथा आईजी, डीआईजी चंबल रेंज को तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश दिए हैं।

CM Mohan Yadav: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कटनी और दतिया जिले के पुलिस अधीक्षकों (SP) सहित चार वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश दिए हैं। सीएम यादव ने इन अधिकारियों के व्यवहार को 'लोकसेवा के लिए खेदजनक' बताया है।

किन अधिकारियों को हटाया गया?

  • कटनी जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी)
  • दतिया जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी)
  • चंबल रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी)
  • चंबल रेंज के उप पुलिस महानिरीक्षक (डीआईजी)

क्या था मामला?

सीएम यादव ने एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट कर जानकारी दी कि इन अधिकारियों का "आचरण लोकसेवा के मानकों के अनुरूप नहीं था।" हालांकि, उन्होंने विस्तार से यह नहीं बताया कि इन अधिकारियों ने ऐसा क्या किया जिससे सरकार को यह कड़ा कदम उठाना पड़ा।

सीएम का बयान

"कटनी के पुलिस अधीक्षक और दतिया के पुलिस अधीक्षक तथा आईजी, डीआईजी चंबल रेंज द्वारा ऐसा व्यवहार किया गया जो लोकसेवा के लिए खेदजनक है। इस कारण इन्हें तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश दिए हैं।"

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story