किसानों को बोनस, युवाओं को नौकरी: बालाघाट के कटंगी में CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान: देखें Video

CM Mohan Yadav, Balaghat News, katangi News
X

युवाओं को नियुक्ति, किसानों का बोनस : CM मोहन यादव ने बालाघाट को दी बड़ी सौगात 

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बालाघाट के कटंगी में किसानों को ₹337 करोड़ का बोनस बांटा। क्षेत्र विकास के लिए कई घोषणाएं। पढ़ें पूरी खबर

CM Mohan Yadav Balghat Visti: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार (24 सितंबर 2025) को बालाघाट के कटंगी से किसानों के लिए बड़ी सौगातों का ऐलान किया। उन्होंने धान उत्पादन करने वाले राज्य के 6.69 लाख किसानों को ₹337.12 करोड़ की बोनस राशि एक क्लिक में उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की। इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम में हजारों की संख्या में किसान शामिल हुए।

क्या है धान उत्पादन प्रोत्सान योजना?

मध्य प्रदेश सरकार किसानों को यह राशि धान उत्पादक प्रोत्सान योजना के तहत दे रही है। कटंगी कृषि उपज मंडी के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने बताया कि समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले किसानों को प्रति हेक्टेयर ₹4,000 का बोनस दिया जाएगा। इस योजना से बालाघाट जिले के एक लाख से अधिक किसान लाभांवित हो रहे हैं।

विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन

सीएम डॉ. मोहन यादव ने बालाघाट जिले में 244 करोड़ की लागत से बनने वाले 75 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी किया। यह परियोजनाएं जिले के बुनियादी ढांचे को मजबूती देंगी।

4315 युवाओं को मिला रोजगार का अवसर

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में 4315 युवाओं को नियुक्ति-पत्र सौंपे। उन्होंने कहा कि सरकार राज्य में युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सुनिश्चित करने हेतु सतत प्रयास कर रही है।


राजीव सागर बांध और अन्य बड़ी घोषणाएं

मुख्यमंत्री ने मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र के बीच लंबित राजीव सागर बांध परियोजना के क्रियान्वयन के लिए परीक्षा का ऐलान किया। साथ ही जंगली जानवरों के हमलों में मारे गए लोगों के परिजनों को ₹25-₹25 लाख सहायता राशि देने की घोषणा की।


पैडी राइस ट्रांसप्लांटर चलाते CM

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस दौरान विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। साथ ही स्थानीय महिलाओं द्वारा तैयार उत्पादों का अवलोकन किया। सीएम ने पैडी राइस ट्रांसप्लांटर को भी ऑपरेट किया।

लाडली बहनों को हर महीने ₹1500

सीएम ने 'लाडली बहना योजना' के तहत महिलाओं को अब ₹1500 प्रति माह देने की नई योजना की घोषणा की। इसके अलावा उन्होंने कहा कि प्रदेश में सभी फसलों की खरीदी न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर की जाएगी।

खेल महोत्सव 2025 का उद्घाटन

मुख्यमंत्री ने इससे पहले भोपाल के सुभाष एक्सीलेंस स्कूल में 'सांसद खेल महोत्सव 2025' का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा, हमारा लक्ष्य कि मध्यप्रदेश के हर घर से खिलाड़ी और हर गांव से चैंपियन निकले। यह आयोजन प्रधानमंत्री मोदी के 'फिट इंडिया' मिशन को गति देगा।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story