बागेश्वर धाम में बड़ा हादसा: आरती के बाद गिरा टेंट; श्रद्धालु की मौत, 5 लोग घायल

ageshwar Dham Tent Collapse Tragedy
X

ageshwar Dham Tent Collapse Tragedy

Bageshwar Dham: मध्यप्रदेश के छतरपुर से बड़ी खबर है। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के बागेश्वर धाम में गुरुवार (3 जुलाई) को टेंट गिर गया। लोहे का एंगल सिर में लगने से श्रद्धालु की मौत हो गई। 5 लोग घायल हैं।

Bageshwar Dham: मध्यप्रदेश के छतरपुर से बड़ी खबर है। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के बागेश्वर धाम में गुरुवार (3 जुलाई) को टेंट गिर गया। लोहे का एंगल सिर में लगने से श्रद्धालु की मौत हो गई। 5 लोग घायल हैं। घायलों को छतरपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना गढ़ा गांव स्थित बागेश्वर धाम की है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

जानिए कैसे हुआ हादसा
छतरपुर जिले के गढ़ा गांव में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बागेश्वर धाम है। गुरुवार सुबह 7 बजे बालाजी भगवान की आरती हुई। आरती के दौरान बारिश होने लगी। बारिश से बचने के लिए श्रद्धालु टेंट के नीचे इकट्ठा हुए थे। तभी अचानक टेंट गिर गया। लोहे का एंगल सिर में लगने से एक श्रद्धालु की मौत हो गई। 5 लोग घायल हैं। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

हादसे में इनकी हुई मौत
मृतक की पहचान श्यामलाल कौशल के रूप में हुई है। श्यामलाल उत्तर प्रदेश के अयोध्या के रहने वाले थे। अपने परिवार के छह सदस्यों के साथ कार से बुधवार रात बागेश्वर धाम आए थे। शुक्रवार को धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री का जन्मदिन है। इससे पहले गुरुवार सुबह सभी लोग तैयार होकर शास्त्री के दर्शन करने पहुंचे थे। तभी बागेश्वर धाम में हवा और पानी से टेंट गिर गया।

क्या बोले प्रत्यक्षदर्शी
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अचानक बारिश आई तो भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। पानी से बचाने के लिए सभी लोग मंच के पास खड़े हो गए। तभी टेंट नीचे गिर गया। करीब 20 लोग दब गए। हादसे में एक की मौत हो गई। श्यामलाल कौशल की बेटी सौम्या ने पुलिस में शिकायत की है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story