UNGA 80th Session: खजुराहो सांसद वीडी शर्मा भारत का करेंगे प्रतिनिधित्व, 27 से 31 अक्टूबर तक न्यूयॉर्क में होगा सत्र

UNGA 80th Session: MP BJP MP VD Sharma to represent India
X

UNGA 80th Session: MP के BJP सांसद वीडी शर्मा भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे.

मध्य प्रदेश से खजुराहो सांसद वीडी शर्मा को प्रधानमंत्री कार्यालय ने UNGA के 80वें सत्र में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए नामित किया है। यह प्रदेश के लिए गौरव की बात है।

नई दिल्ली/भोपाल। मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और खजुराहो लोकसभा सीट से सांसद विष्णुदत्त शर्मा (VD Sharma) संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 80वें सत्र में शामिल होने के लिए न्यूयॉर्क जा रहे हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने उन्हें भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए नामित किया है।

मिली जानकारी के अनुसार, वीडी शर्मा 27 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक चलने वाले इस सत्र में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। इस दौरान वे विकासशील देशों की चुनौतियों, आतंकवाद और पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों पर भारत का दृष्टिकोण रखेंगे।

संयुक्त राष्ट्र महासभा का यह सत्र जलवायु परिवर्तन, सतत विकास लक्ष्य (SDGs), शांति और वैश्विक सुरक्षा पर विचार-विमर्श का प्रमुख मंच है। भारत की ओर से कुल 15 सांसद विदेश दौरे पर जा रहे हैं, जिनमें विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधि शामिल हैं। लेकिन मध्य प्रदेश से इकलौते सांसद के रूप में वीडी शर्मा का चयन प्रदेश के लिए गर्व की बात है।

वीडी शर्मा ने 2023 में प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए विधानसभा चुनावों में पार्टी को मजबूती दी थी। अब वे यूएनजीए जैसे अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की विदेश नीति और लोकतांत्रिक दृष्टिकोण को दुनिया के सामने प्रस्तुत करेंगे।

यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब भारत जी-20 की अध्यक्षता के बाद विश्व मंचों पर अपनी उपस्थिति को और सशक्त बना रहा है। विदेश मंत्रालय का कहना है कि सांसदों का यह प्रतिनिधिमंडल संसदीय कूटनीति को नई दिशा देगा।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story