Bhopal News in Brief, 13 May: भोपाल में आज कहां क्या हुआ? एक क्लिक में पढ़ें जरूरी खबरें

Bhopal today
X
Bhopal News in Brief, 13 May: भोपाल में मंगलवार (13 मई) को कहां-क्या हो रहा है। आपके काम की हर जानकारी यहां (haribhoomi.com) पर एक क्लिक पर मिलेगी। आइए नजर डालते हैं राजधानी की छोटी-बड़ी खबरों पर...।

Bhopal News in Brief, 13 May: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सियासत, साहित्य और संस्कृति से जुड़ी रोजाना कई खबरें हमारे ध्यान में होती हैं। हरिभूमि के 'भोपाल टूडे न्यूज' सेगमेंट में भोपाल से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए, समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और भोपाल शहर की हर खबर से जानकारी को बढ़ाएं।

भोपालवासियों के लिए जरूरी खबरें ; Bhopal Today Live

भोपाल में आज 35 इलाकों में बिजली कटौती

भोपाल आज मंगलवार (13 मई) को 35 इलाकों में 2 से 7 घंटे तक बिजली कटौती होगी। मेंटेनेंस के लिए जिन इलाकों में बिजली गुल रहनी है, उनमें मुख्य रूप से अशोका गार्डन, सनखेड़ी, बांसखेड़ी, चांदबड़, प्रगति नगर जैसे कई पॉश इलाके शामिल हैं।

इन इलाकों में पड़ेगा असर

  • सुबह 9 से दोपहर 2 बजे: यशोदा विहार, वाल्मी, श्रीकृष्णा फ्रेंड्स कॉलोनी एवं आसपास के इलाके।
  • सुबह 9 से दोपहर 3 बजे: राजीव गांधी कॉलेज, सनखेड़ी, कन्फर्ट स्कूल, सागर स्कूल, सिद्धी सैफरॉन सिटी, राजहर्ष ए सेक्टर, बांसखेड़ी, सिटी विस्तार कॉलोनी एवं आसपास के क्षेत्र।
  • सुबह 10 से दोपहर 12 बजे: रीगल टाउन, सौम्या पार्क लैंड, वैष्णव धाम, क्रस्टल एचआईजी-एमआईजी एवं आसपास।
  • सुबह 10 से शाम 4 बजे: चांदबड़, हनोतिया, विजय नगर, दुर्गा नगर कॉलोनी, गैस राहत हॉस्पिटल, गर्वमेंट क्वार्टर, इनकम टैक्स कॉलोनी, हजेला हॉस्पिटल, गीतांजलि कॉम्पलेक्स, अंबेडकर नगर, आराधना नगर, अन्नपूर्णा कॉम्पलेक्स एवं आसपास के इलाके।
  • सुबह 10 से शाम 5 बजे: सुरुचि नगर, निराला नगर, मीनाक्षी हॉस्पिटल एवं आसपास।
  • सुबह 11 से दोपहर 2 बजे: प्रगति नगर, अशोका गार्डन, अमृत कॉम्पलेक्स एवं आसपास।

RGPV का 12वां दीक्षांत समारोह 16 मई को

भोपाल के राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का 12वां दीक्षांत समारोह 16 मई को रवीन्द्र भवन के हंसध्वनि सभागार में संपन्न होगा। दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति मंगू भाई पटेल करेंगे। समारोह के मुख्य अतिथि वरिष्ठ वैज्ञानिक, डीआरडीओ के पूर्व डायरेक्टर जनरल पद्मश्री डॉ. वी.के. सारस्वत एवं विशिष्ट अतिथि मध्य प्रदेश शासन के तकनीकी शिक्षा, उच्च शिक्षा एवं आयुष विभाग के मंत्री इंदर सिंह परमार होंगे।

आज 30 हजार घरों में होगा महायज्ञ

अखिल विश्व गायत्री परिवार आज 12 मई को बुद्ध पूर्णिमा पर देश-विदेश में पर्यावरण शुदि्ध, विश्व कल्याण के लिए घर-घर में गायत्री महायज्ञ किया जाएगा। भोपाल के 30 हजार घरों में यह महायज्ञ होगा। शहर के 85 वार्डों की 100 से अधिक कॉलोनियों में सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ किया जाएगा। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए एक पौधा लगाकर उसकी सुरक्षा का संकल्प भी लिया जाएगा। गायत्री शक्तिपीठ की ओर से गृहे-गृहे गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया जाता है।

अयोध्या बायपास पर 18 मई को आंदोलन

भोपाल के आसाराम तिराहे से रत्नागिरि तिराहा तक अयोध्या बायपास के चौड़ीकरण में 8000 पेड़ों को काटा जाएगा। इस प्रोजेक्ट को नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) कर रही है। उन्होंने पेड़ काटने की अनुमति के लिए नगर निगम में आवेदन भी किया है। इसी बीच विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है। 18 मई को इसे लेकर बड़ा आंदोलन करने की भी तैयारी है। प्रदर्शन को लेकर रणनीति भी बनाई जा रही है। बैठकों का दौर भी चल रहा है। निर्णय लिया गया कि 18 मई की शाम को अयोध्या बायपास पर आंदोलन किया जाएगा, जिसमें सैकड़ों लोग शामिल होंगे।

आईसर में समर रिसर्च इंटर्नशिप 26 मई से

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च (आईसर) में छात्रों को आधुनिक तकनीकों, रिसर्च मेथोडोलॉजी और प्रोजेक्ट वर्क से जोडऩे के लिए 26 मई से 21 जुलाई तक इंटर्नशिन दी जाएगी। जिसमें छात्र-छात्राएं बेसिक साइंसेस, इंजीनियरिंग साइंसेस, इकोनॉमिक साइंसेस, ह्यूमेनिटीज और सोशल साइंसेस में रिसर्च का अनुभव प्राप्त कर सकेंगे। इस इंटर्नशिप में बीएससी, बीटेक, बीएस, बीई के सेकंड, थर्ड या फोर्थ ईयर में पढऩे वाले विद्यार्थी और एमएससी, एमटेक के फस्र्ट ईयर के विद्यार्थी शमिल होंगे।

भोपाल में ई-केवाईसी अभियान 31 मई तक

नगर निगम भोपाल द्वारा शहर में बनाए गए 5 लाख से ज्यादा समग्र आईडी कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने का अभियान चल रहा है। इलेक्ट्रॉनिक केवाईसी के जरिए नागरिक अपने समग्र आईडी कार्ड को स्वयं के आधार कार्ड से लिंक करवा सकते हैं। नगर निगम कमिश्नर हरेंद्र नारायण ने इसे अभियान के रूप में 31 मई तक संचालित करने के निर्देश दिए हैं। सभी वार्ड प्रभारी द्वारा नागरिकों की समग्र आइडी को आधार के साथ एक केवाईसी के बाद अपडेट किया जाएगा। ऐसा नहीं करने पर समग्र आईडी वैधानिक नहीं मानी जाएगी।

नाटक की पाठशाला 25 मई तक

चिल्ड्रन्स थिएटर अकादमी भोपाल की ओर से इस साल भी 25 अप्रैल से 25 मई तक नाटक की पाठशाला का आयोजन किया जा रहा है। कार्यशाला रोजाना सुबह 10 से शाम 5 बजे के चलेगी। गायन, वादन, अभिनय, लेखन, मुखौटा एवं मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षु कलाकारों के साथ तैयार प्रस्तुतियों का प्रदर्शन किया जाना भी सुनिश्चित है। अर्घ्य प्रेक्षागृह, गांधी भवन परिसर पॉलीटेक्निक चौराहा में आयोजित की जा रही है। इच्छुक प्रतिभागी सुबह 11 से 1 बजे तक और साम 5 से 8 बजे तक आवेदन प्रदान कर सकते हैं।

हमीदिया में जून से सीटी स्कैन और जुलाई से MRI सेवा

भोपाल के हमीदिया अस्पताल में दो सुपर स्पेशियलिटी सेवाएं शुरू हो रही हैं। इसमें सीटी स्कैन, एमआरआई जांच और एडवांस कार्डियक कैथलैब शामिल है।जून में नई सीटी स्कैन और जुलाई से एमआरआई मशीनों से जांच की सुविधा मिलेगी। जुलाई से एडवांस कैथलैब काम करनी शुरू कर देगी। ये दोनों सुविधाएं पहले भी अस्पताल में उपलब्ध थीं, लेकिन अब इन्हें नई और उन्नत तकनीक वाली मशीनों के साथ नवनिर्मित 13 मंजिला इमारत में स्थापित किया जा रहा है। सीटी स्कैन और एमआरआई यूनिट की ग्राउंड फ्लोर पर जबकि एडवांस कैथलैब तीसरी मंजिल पर लग रही है।

नलकूप खनन पर 30 जून तक रोक

भोपाल शहर और ग्रामीण क्षेत्रों को जल अभावग्रस्त क्षेत्र घोषित किया है। भू-जल की गिरावट को देखते हुए नलकूप खनन पर 30 जून 2025 तक प्रतिबंध लगाया गया है। कलेक्टर जिला मजिस्ट्रेट भोपाल कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने आदेश जारी किए। आदेश अनुसार सम्पूर्ण जिला भोपाल की राजस्व सीमाओं में नलकूप/बोरिंग मशीन संबंधित अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) की अनुमति के बिना न तो प्रवेश करेगी और न ही बिना अनुमति के कोई नया नलकूप खनन करेगी। सार्वजनिक सडकों से गुजरने वाली मशीनों को इसमें छूट रहेगी।

जुर्माना और जेल भी
राजस्व व पुलिस अधिकारियों को ऐसी बोरिंग मशीन जो अवैध रुप से जिले में प्रतिबंधित स्थानों पर प्रवेश करेगी अथवा नलकूप खनन का प्रयास करेगी उन्हें जब्त करने के निर्देश दिए। संबंधित पुलिस थाना क्षेत्र में इसे लेकर एफआइआर दर्ज कराने का अधिकार होगा। इस अधिसूचना का उल्लंघन करने पर दो हजार रुपए का जुर्माना व दो वर्ष तक की जेल हा प्रावधान है। शासकीय योजनाओं के अंतर्गत किए जाने वाले नलकूप उत्खनन पर यह आदेश लागू नहीं होगा।

अक्टूबर से बंद हो जाएगी BCLL की 200 सीएनजी लो फ्लोर बसें
राजधानी भोपाल में पब्लिक ट्रांसपोर्ट का एकमात्र जरिया भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड की सीएनजी लो फ्लोर बसों को अक्टूबर से बंद करने की तैयारी शुरू हो गई है। इनके बदले ई-बसों को सड़कों पर उतारने का दावा है। भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड वर्तमान में चार ठेकेदार के जरिए सीएनजी बसों का संचालन कर रहा है। जबलपुर की मां एसोसिएट नामक कंपनी ने 150 से ज्यादा वाहन डिपो में खड़े कर काम बंद कर दिया है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story