भोपाल में भीषण हादसा: तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, तीन की दर्दनाक मौत

Bhopal road accident: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में भीषण हादसा हो गया। गुरुवार (22 मई) की रात बैरागढ़ में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गई। कार आगे से पिचक गई। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। एक घायल है। एक्सीडेंट चिरायु अस्पताल के पास हुआ। कार सवार कहां जा रहे थे? पुलिस की जांच के बाद ही पता चलेगा।
हादसे में इनकी हुई मौत
कार पेड़ से टकराने के बाद पिचक गई। हादसे के बाद लोगों मौके पर पहुंचे। पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। पुलिस पहुंची। घायलों को लेकर अस्पताल पहुंची। डॉक्टरों ने प्रीत आहूजा, सत्यम डाबी और पंकज सिसोदिया को मृत घोषित कर दिया। एक का इलाज जारी है। प्रीत कपड़े की दुकान चलाता था। सत्यम उसी की दुकान में काम करता था। पुलिस का कहना है कि कार सवार कहां जा रहे अभी इसकी जानकारी नहीं मिली है। जांच के बाद ही पता चलेगा।
छिंदवाड़ा में बस पलटी, पिता-पुत्र की मौत
छिंदवाड़ा में शुक्रवार सुबह भीषण हादसा हुआ। बांकी उमरिया से बारात लेकर लौट रही बस हादसे का शिकार हो गई। बांसुरिया गांव के पास अनियंत्रित होकर बस सड़क किनारे खेत में पलट गई। हादसे में दो लोगों की मौत हुई। मृतकों की पहचान गिरन सिंह ठाकुर (60 वर्ष) और उनके बेटे राहुल ठाकुर (27 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना में 29 लोग घायल हुए हैं, जिनमें 3 बच्चे, 3 महिलाएं और 23 पुरुष शामिल हैं।
शिवपुरी में चलती बाइक में आग
शिवपुरी में गुरुवार रात चलती बाइक में अचानक आग लग गई। बाइक सवार युवक ने तुरंत कूदकर अपनी जान बचाई। बाइक सामान्य रूप से चल रही थी। अचानक धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते आग लग गई। बाइक जलकर खाक हो गई।आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।