भोपाल में अब 10 तहसीलें: नजीराबाद और गुनगा को भी मिलेगा तहसील का दर्जा, क्या है प्रशासन का नया प्रस्ताव?

भोपाल में 10 तहसीलें: नजीराबाद और गुनगा को भी मिलेगा तहसील का दर्जा।
X

भोपाल में 10 तहसीलें: नजीराबाद और गुनगा को भी मिलेगा तहसील का दर्जा। 

भोपाल जिले में प्रशासनिक पुनर्गठन के तहत अब कुल 10 तहसीलें बनाई जाएंगी। नजीराबाद और गुनगा को भी तहसील का दर्जा मिलेगा। बैरसिया तहसील को विभाजित किया जाएगा। जानिए कैसे मिलेगा आम जनता को सीधा लाभ।

Bhopal New Tehsils: भोपाल जिले में अब 8 नहीं बल्कि 10 तहसीलें बनाई जाएंगी। प्रशासन ने पहले यहां 8 तहसीलों का प्रस्ताव तैयार किया था, लेकिन जनप्रतिनिधियों और विधायकों की आपत्ति के बाद अब इस प्रस्ताव में बदलाव करते हुए नजीराबाद और गुनगा को भी तहसील का दर्जा दिए जाने की प्रक्रिया शुरू की गई है।

इसके तहत प्रशासनिक सीमाओं का पुनर्गठन करते हुए 126 हल्कों और 316 गांवों को शामिल किया जा रहा है। यह बदलाव 31 दिसंबर 2025 तक पूरे किए जाने की संभावना है। जिले के सभी एसडीएम को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों की सहमति से नई तहसीलों के लिए प्रस्ताव तैयार करें।

नए प्रस्ताव की मुख्य विशेषताएं

  1. हुजूर तहसील में 53 हल्के और 138 गांव होंगे।
  2. कोलार तहसील में 25 हल्के और 80 गांव होंगे।
  3. गोविंदपुरातहसील में 15 हल्के और 35 गांव होंगे।
  4. टीटी नगरतहसील में 11 हल्के और 20 गांव होंगे।
  5. एमपी नगर तहसील में 11 हल्के और 22 गांव होंगे।
  6. शहर वृत्त तहसील में 01हल्के और 01 गांव होंगे।
  7. बैरागढ़ तहसील में 08 हल्के और 20 गांव होंगे।

बैरसिया का विभाजन

भोपाल जिले की सबसे बड़ी तहसील बैरसिया को विभाजित कर नजीराबाद और गुनगा को स्वतंत्र तहसील का दर्जा देने की तैयारी है। इससे स्थानीय ग्रामीणों को तहसील कार्यालय तक 10-12 किमी की दूरी में ही सेवाएं मिल सकेंगी। अब तक उन्हें जमीन से जुड़े कार्यों के लिए 40-50 किमी तक यात्रा करनी पड़ती थी।

तहसील बनने से होंगे ये लाभ

  • हर तहसील का स्वतंत्र मुख्यालय और कार्यालय होगा।
  • तहसीलदार और एसडीएम के साथ पर्याप्त स्टाफ की नियुक्ति होगी।
  • नजूल क्षेत्रों की सीमाएं स्पष्ट होंगी, जिससे संपत्ति विवाद और प्रशासनिक अड़चनें कम होंगी।
  • आम जनता को ज़मीन, नामांतरण, ऋण पुस्तिका आदि कामों के लिए बार-बार शहर नहीं जाना पड़ेगा।

क्षेत्रीय अदला-बदली

कोलार तहसील में चंदनपुरा, मेंडोरा, मेडोरी जैसे गांव जोड़े जाएंगे।

एमपी नगर तहसील में बागसेवनिया, बावड़िया कला जैसे शहरी क्षेत्र शामिल होंगे।

सिटी नजूल क्षेत्र को एक ही हल्के के रूप में रखा जाएगा।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story