भोपाल: जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र वार्ड कार्यालय से ही बनेंगे, एक महीने के बाद देना होगा शपथ पत्र

Bhopal nagar nigam tax
X

भोपाल नगर निगम (फाइल फोटो)

भोपाल नगर निगम ने जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र की नई गाइडलाइन जारी की है। 21 दिन में वार्ड स्तर पर प्रमाण पत्र बनेंगे, देरी पर शपथ पत्र जरूरी।

Bhopal: जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र अब 21 दिन के अंदर वार्ड कार्यालय से ही बनेंगे। वहीं एक महीने से एक साल लेट होने पर शपथ पत्र लगाना जरूरी कर दिया गया है। इसे अलावा जन्म प्रमाण पत्र के लिए 5 और मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए 8 तरह के कागजात आवेदन के साथ लगाने होंगे। नगर निगम ने जन्म-मृत्यु के लिए नई गाइडलाइन जारी कर दी है।

नगर निगम के जन्म-मृत्यु के रजिस्ट्रार सत्यप्रकाश बड़गैंया के मुताबिक जन्म-मृत्यु घटना से 21वें दिन तक जोन या वार्ड स्तर पर ही प्रमाण पत्र बन जाएगा। वहीं 22वें दिन से 30वें दिन तक के पुराने आवेदन निगम मुख्यालय पर लिए जाएंगे। इसी तरह 31वें दिन से एक साल की अवधि वाले आवेदन में शपथ पत्र लगाना अनिवार्य किया गया है।

दरअसल हाल ही में केन्द्र सरकार ने नए आधार कार्ड बनवाने और अपडेट करवाने में जन्म प्रमाण पत्र जरूरी कर दिया है। ऐसे में बड़ी संख्या में लोग प्रमाण पत्र के लिए निगम दफ्तर आ रहे हैं। हालांकि ज्यादातर पुराने प्रकरण ही सामने आ रहे हैं। लेकिन नए प्रमाण पत्र के लिए भी लोग सीधे मुख्यालय आ रहे हैं। जबकि 21 दिन के अंदर वाले प्रकरण में वार्ड या जोन स्तर पर ही प्रमाण पत्र जारी करने की सुविधा है।

हर कॉपी के लिए अलग फीस तय

नई व्यवस्था के तहत किसी प्रमाण पत्र की अगर एक कॉपी चाहिए तो 50 रुपए शुल्क निर्धारित है। लेकिन एक से अधिक चाहिए तो 50-50 रुपए के हिसाब से अलग-अलग रसीदें कट रही हैं। रजिस्ट्रार के मुताबिक 21 दिन के भीतर जन्म-मृत्यु का आवेदन करने पर कोई शुल्क नहीं है। वहीं 22 से 30 दिन के अंदर आवेदन करने वालों से 20 रुपए, 31 दिन से एक साल के बीच आवेदन करने वालों से 50 रुपए फीस ली जा रही है। वहीं सालाना 250 रुपए पेनाल्टी है, जो अधिकतम एक हजार रूपए निर्धारित की गई है।

आधार और पासपोर्ट के लिए जन्म प्रमाण-पत्र जरूरी

केन्द्र की नई व्यवस्था के तहत अगर आपको नया आधार कार्ड बनवाना है, अपडेट करवाना है या पासपोर्ट बनवाना है तो आवेदन में जन्म प्रमाण पत्र भी साथ लगाना होगा। नई व्यवस्था लागू होते ही नगर निगम के आईएसबीटी स्थित जन्म-मृत्यु शाखा ऑफिस में भीड़ लग गई। वहीं स्कूलों के एडमिशन भी यह प्रमाण पत्र महत्वपूर्ण है। ऐसे में बड़ी संख्या में लोग जन्म प्रमाण-पत्र बनवाने आ रहे हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story