भोपाल में भीषण हादसा: तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक सवारों को रौंदा, महिला की मौके पर मौत, एक घायल

भोपाल-होशंगाबाद रोड पर दर्दनाक हादसा, महिला की मौके पर मौत
Bhopal-Hoshangabad road accident: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में भीषण हादसा हो गया। भोपाल-नर्मदापुरम हाईवे पर शुक्रवार (20 जून) को तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक सवार उछलकर गिरे। कंटेनर महिला को रौंदते हुए निकल गया। हादसे में महिला की मौके पर मौत हो गई। बाइक सवार पुरुष घायल है। सूचना पर मिसरोद थाना पुलिस पहुंची। घायल शख्स को अस्पताल में भर्ती करवाया। महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
जानिए कैसे हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक, मूलत: विदिशा की रहने वाली कृष्णाबाई लोधी (55) अपने भांजे सचेंद्र लोधी के साथ बाइक से मंदीडीप से विदिशा जा रही थीं। समरधा से थोड़ी आगे हाईवे पर तेज रफ्तार कंटेनर ने ओवरटेक करते हुए बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बाइक से गिर पड़े। कंटेनर कृष्णाबाई को रौंदते हुए निकल गया। महिला के शरीर के दो टुकड़े हो गए। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं सचेंद्र घायल है।
पोटली में बांधकर ले गए शव
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची। घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया। महिला के शव को पोटली में बांधकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद चालक वाहन फरार हो गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है और कंटेनर चालक की तलाश की जा रही है।
पुलिस ने क्या बताया?
मिसरोद थाना के टीआई संदीप पवार के मुताबिक, ग्यारसपुर की मूल निवासी कृष्णा बाई मंडीदीप से शुक्रवार शाम 4:00 बजे विदिशा जा रही थी। तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक सवार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार उछलकर गिरे। महिला की मौत हो गई। टीआई संदीप का कहना है कि जल्द कंटेनर चालक को पकड़ लिया जाएगा।