MP Politics: दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण ने राहुल गांधी को ऐसा क्या कहा? जो पार्टी से होना पड़ा बाहर

दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण ने राहुल गांधी को ऐसा क्या कहा? जो पार्टी से होना पड़ा बाहर
X
दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह ने राहुल गांधी को सोच समझकर बोलने की नसीहत दी थी। AICC ने इसे अनुशासनहीनता मानते हुए 6 साल के लिए निलंबित कर दिया।

MP Congress Laxman Singh Suspended : कांग्रेस ने पार्टी विरोधी बयानबाजी के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए वरिष्ठ नेता और दिग्विजय सिंह के छोटे भाई लक्ष्मण सिंह को 6 वर्षों के लिए पार्टी से निलंबित कर दिया है। उनके खिलाफ यह कार्रवाई राहुल गांधी पर की गई सार्वजनिक टिप्पणी के चलते की गई है।

अनुशासनहीनता के आरोप में निलंबन
कांग्रेस ने प्रेस विज्ञप्ति में जारी कर लक्ष्मण सिंह पर अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने का आरोप लगाया है। 9 मई 2025 को उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था, लेकिन संतोषजनक जवाब न मिलने पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) की अनुशासन समिति की सिफारिश पर निलंबन की कार्रवाई की गई।

राहुल गांधी पर की थी टिप्पणी
लक्ष्मण सिंह ने कुछ दिन पहले मीडिया से बातचीत के दौरान कहा था, हमारे नेता को सोच-समझकर बोलना चाहिए, वरना इसका नुकसान पार्टी को चुनाव में उठाना पड़ सकता है। लक्ष्मण सिंह ने यह भी कहा था कि पार्टी चाहे तो उन्हें बाहर निकाल सकती है। यही बयान उनकी छह साल की निलंबन अवधि का कारण माना जा रहा है।

कौन हैं लक्ष्मण सिंह?
लक्ष्मण सिंह पांच बार सांसद और विधायक रह चुके हैं। मध्य प्रदेश की राजनीति में वह काफी एक्टिव रहते हैं। उनके बड़े भाई दिग्विजय सिंह, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हैं।

कांग्रेस का सख्त रुख
कांग्रेस नेतृत्व, विशेषकर लोकसभा चुनावों के दौरान और बाद में, अनुशासन को लेकर सख्त रुख अपनाता दिख रहा है। पार्टी ने हाल ही में कई अन्य नेताओं को भी कारण बताओ नोटिस भेजे हैं। लक्ष्मण सिंह का निलंबन पार्टी के भीतर अनुशासन बनाए रखने के इरादे का स्पष्ट संकेत है।


कांग्रेस से छह साल के लिए निलंबित हुए

लक्ष्मण सिंह को राहुल गांधी पर टिप्पणी पड़ी भारी


WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story