भोपाल: कटारा हिल्स थाना प्रभारी की अनोखी पहल, सड़क हादसों से बचाने के लिए गायों के गले में बंधवाए रेडियम बेल्ट

Bhopal cows radium belt
X

कटारा हिल्स थाना प्रभारी सुनील दुबे ने सड़क हादसों को रोकने के लिए गायों-बैलों के गले में रेडियम बेल्ट बंधवाए।

भोपाल में कटारा हिल्स थाना प्रभारी सुनील दुबे ने सड़क हादसों को रोकने के लिए 500 गायों और बैलों के गले में रेडियम बेल्ट बंधवाए। जानिए क्या है रेडियम बेल्ट और कैसे बचाएगी जान।

Bhopal News: बारिश के मौसम में अक्सर गाय-बैल सड़कों पर बैठे नजर आते हैं। अंधेरे और बारिश के कारण कई बार वाहन उनसे टकरा जाते हैं, जिससे इंसानों और गौ माता दोनों की जान पर खतरा बन जाता है। इसी समस्या का समाधान निकालते हुए भोपाल के कटारा हिल्स थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील दुबे ने एक अनोखी पहल की है।

उन्होंने बताया कि दिनांक 10 सितंबर 2025 को गायों के साथ दो सड़क हादसों ने उनका मन द्रवित कर दिया। इसके बाद उन्होंने अपराध दर्ज करने की बजाय एक नया तरीका अपनाया। उन्होंने थाना क्षेत्र की करीब 500 गायों और बैलों के गले में रेडियम बेल्ट बंधवाए।


रेडियम बेल्ट क्या है और कैसे काम करती है?

रेडियम बेल्ट एक परावर्तक (Reflective) पट्टी होती है, जो अंधेरे में गाड़ियों की हेडलाइट पड़ते ही चमक उठती है। इससे वाहन चालक को दूर से ही पता चल जाता है कि सड़क पर कोई पशु मौजूद है। ड्राइवर समय रहते ब्रेक लगाकर हादसे से खुद को और गाय को भी बचा सकता है। यह पहल गौ माता और वाहन चालकों दोनों की जान की सुरक्षा करती है।


जनता से अपील

निरीक्षक दुबे ने आम नागरिकों से भी अनुरोध किया है कि बारिश के मौसम में वाहन की गति धीमी रखें और सड़कों पर विशेष सतर्कता बरतें।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story