जातिगत जनगणना पर गरमाई सियासत: भाजपा ने कांग्रेस को बताया OBC विरोधी, मोदी सरकार की उपलब्धियां बताने चलेगा विशेष अभियान; भोपाल में बनी रणनीति

BJP State President Election in MP, मध्यप्रदेश भाजपा अध्यक्ष 2025, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष चुनाव एमपी, महिला भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा संगठनात्मक बदलाव 2025
X

मध्यप्रदेश बीजेपी: 2 जुलाई को मिलेगा नया अध्यक्ष, ये नेता प्रबल दावेदार।  

BJP OBC Workshop in Bhopal : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के भोपाल स्थित प्रदेश कार्यालय में शुक्रवार (6 जून) को पिछड़ा वर्ग मोर्चा की वृहद कार्यशाला हुई। इसमें बीजेपी के सीनियर नेताओं ने जातिगत जनगणना कराने के मोदी सरकार के फैसले की सराहना की। साथ ही कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए मोदी सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियों को पिछड़ा वर्ग हितैषी बताया।

प्रमुख वक्ताओं के बयान; जानें किसने क्या कहा

VD शर्मा: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कांग्रेस ने 60 साल में पिछड़ा वर्ग मंत्रालय तक नहीं बनाया। मोदी सरकार ने हर वर्ग के लिए काम किया, कांग्रेस सिर्फ झूठ फैलाती रही।

डॉ. के. लक्ष्मण: बीजेपी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. के. लक्ष्मण ने जातिगत जनगणना के फायदे गिनाए। कहा, कांग्रेस अब इसके नाम पर दिखावा कर रही है। जबकि, जातिगत जनगणना की राह में उसके नेता हमेशा रोड़े अटकाते रहे हैं।

हितानंद शर्मा: प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने कहा, जातीय जनगणना ऐतिहासिक निर्णय है। कुछ दल इसे लेकर राजनीति करेंगे, लेकिन जनता सच्चाई समझ चुकी है।

नारायण कुशवाहा: पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नारायण सिंह कुशवाहा ने कहा, कांग्रेस ने पिछड़ा वर्ग को कभी मुख्यमंत्री तक नहीं बनने दिया। भाजपा ने नेतृत्व में हिस्सेदारी दी है।

कृष्णा गौर: पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री कृष्णा गौर ने कहा, ओबीसी वर्ग को सबसे अधिक लाभ मोदी सरकार में मिला है। भाजपा सरकार में न सिर्फ भागेदारी मिली, बल्कि उनकी योजनाओं से बदलाव आया है। इसलिए लोगों का विश्वास अटूट है।

बीजेपी ओबीसी कार्यशाला के मुख्य मुद्दे

  1. मोदी सरकार उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने विशेष अभियान चलाया जाएगा।
  2. पिछड़ा वर्ग मोर्चा बूथ और मंडल स्तर पर ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान चलाकर पर्यावरण संरक्षण में योगदान देगा।
  3. 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, 25 जून को आपातकाल पर सेमिनार, 6 जुलाई को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर कार्यक्रम होंगे।
  4. पिछड़ा वर्ग युवाओं के लिए कोचिंग, छात्रवृत्ति, हॉस्टल भोजन योजना को गति देने की बात दोहराई गई।

कार्यशाला में ये नेता रहे मौजूद
कार्यक्रम में राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा, मंत्री दिलीप जायसवाल, सांसद गणेश सिंह, रामकृष्ण कुसमरिया, महापौर मालती राय, विधायक प्रहलाद लोधी, चंदूलाल साहू सहित भाजपा के अन्य नेता मंच पर मौजूद रहे।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story