यात्रियों को बड़ी राहत: भोपाल-निजामुद्दीन वंदे भारत में बढ़ेंगे कोच, मिलेगी 432 अतिरिक्त सीटों की सुविधा

Vande Bharat
X
भोपाल-हजरत निजामुद्दीन वंदे भारत एक्सप्रेस में बढ़ती डिमांड को देखते हुए रेलवे कोच बढ़ाने की तैयारी कर रहा है। जानें कितनी सीटें बढ़ेंगी और कब मिलेगा फायदा।

Vande Bharat News 2025: राजधानी से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है। रानी कमलापति–हजरत निजामुद्दीन वंदे भारत एक्सप्रेस में सीटों की बढ़ती डिमांड और रोजाना फुल बुकिंग को देखते हुए रेलवे ने इसमें अतिरिक्त कोच जोड़ने की तैयारी शुरू कर दी है। रेलवे बोर्ड ने इस पर जल्द फैसला लेने के संकेत दिए हैं।

क्या है नया प्लान?

अभी यह ट्रेन 16 कोच की है (14 एसी चेयर कार + 2 एग्जीक्यूटिव क्लास), जिसमें कुल 1128 सीटें हैं। प्रस्ताव के मुताबिक, इसमें 4 नए कोच जोड़े जाएंगे, जिससे ट्रेन 20 कोच की हो जाएगी।

  1. चेयर कार – 16
  2. एग्जीक्यूटिव क्लास – 4

यानी अब रोजाना यात्रियों को 1560 सीटें मिलेंगी, जो मौजूदा संख्या से 432 सीट ज्यादा होंगी।

ऑक्यूपेंसी इतनी ज्यादा क्यों?

  1. ट्रेन संख्या 20171 (रानी कमलापति-निजामुद्दीन): 94% ऑक्यूपेंसी
  2. ट्रेन संख्या 20172 (निजामुद्दीन-रानी कमलापति): 112% ऑक्यूपेंसी

भोपाल मंडल का बयान

भोपाल रेल मंडल के सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया ने कहा, “यात्रियों को राहत देने के लिए कोच बढ़ाने का निर्णय लिया जा रहा है। बहुत जल्द यह सुविधा लागू हो जाएगी।” भोपाल से लखनऊ और पटना के लिए भी वंदे भारत ट्रेनों की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। संभावना है कि दिसंबर 2025 तक दोनों रूटों पर ट्रेनें शुरू हो जाएंगी।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story