MP बीजेपी: नए प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान इस दिन होगा, केंद्रीय मंत्री को मिल सकती है कमान; ये नेता भी रेस में आगे

BJP State President Election in MP, मध्यप्रदेश भाजपा अध्यक्ष 2025, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष चुनाव एमपी, महिला भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा संगठनात्मक बदलाव 2025
X

मध्यप्रदेश बीजेपी: 2 जुलाई को मिलेगा नया अध्यक्ष, ये नेता प्रबल दावेदार।  

मध्यप्रदेश बीजेपी को नया अध्यक्ष 2 जुलाई को मिलेगा। डीडी उईके का नाम सबसे आगे, महिला नेतृत्व और जातीय समीकरणों पर भी मंथन जारी।

BJP State President Election in MP: मध्यप्रदेश बीजेपी को नया प्रदेश अध्यक्ष आगामी 2 जुलाई को मिलेगा। भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक में औपचारिक घोषणा की जाएगी। 1 जुलाई को भोपाल में चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान की मौजूदगी में नामांकन प्रक्रिया होगी। पार्टी अध्यक्ष के तौर पर इस बार आदिवासी या महिला चेहरे पर को दांव लगाया जा सकता है। केंद्रीय मंत्री दुर्गादास उईके इस रेस में आगे माने जा रहे हैं।

वीडी शर्मा की जगह नए चेहरे की तलाश
बीजेपी ने मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की जगह नए अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आगामी चुनावों के मद्देनजर संगठन में यह नियुक्ति अत्यंत महत्वपूर्ण है। यही कारण है कि जातिवार और क्षेत्रवार संतुलन बिठाते हुए सबको साथ लेकर चलने वाले योग्य नेता की तलाश की जा रही है। पहली बार महिला नेत्री भी अध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल हैं।

कौन हैं दुर्गादास उईके, क्यों माने जा रहे अहम
केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उईके (DD Uikey) बैतूल से दूसरी बार के सांसद हैं। मध्य प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष के लिए भी वह प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं। सरकारी शिक्षक से नेता बने दुर्गादास उईके आदिवासी गोंड समाज का प्रतिनिधित्व करते हैं। संघ की पृष्ठभूमि से आते हैं। उनकी निर्विवाद और डाउन-टू-अर्थ छवि के चलते उन्हें संघ, संगठन और सत्ता तीनों का समर्थन प्राप्त है।

दुर्गादास उईके अभी केंद्रीय राज्य मंत्री हैं। जो प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए अड़चन डाल सकता है, लेकिन गुजरात में सीआर पाटिल प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री हैं। लिहाजा, मध्यप्रदेश में भी डीडी उईके को दोहरी जिम्मेदारी देकर गुजरात मॉडल दोहराया जा सकता है।

महिला अध्यक्ष के तौर पर इनके नाम की चर्चा
2028 के महिला आरक्षण और नए परिसीमन को ध्यान में रखते हुए बीजेपी महिला नेत्री को भी मध्य प्रदेश बीजेपी का अध्यक्ष बना सकती है। एमपी को भाजपा की संगठनात्मक प्रयोगशाला माना जाता है। लिहाजा, यहां कुछ और चौंकाने वाले प्रयोग भी हो सकते हैं। महिला नेत्री के तौर पर सीधी विधायक रीति पाठक, राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार, लता वानखेड़े, अर्चना चिटनिस सहित अन्य के नाम चर्चा में हैं।

MP बीजेपी अध्यक्ष पद के लिए ये नेता प्रबल दावेदार

वर्ग

प्रमुख दावेदार

ब्राह्मण

नरोत्तम मिश्रा, राजेंद्र शुक्ल, रामेश्वर शर्मा

वैश्य

हेमंत खंडेलवाल, सुधीर गुप्ता

क्षत्रिय

अरविंद भदौरिया, बृजेन्द्र प्रताप सिंह

SC

प्रदीप लारिया, लाल सिंह आर्य, हरिशंकर खटीक

ST

गजेन्द्र पटेल, डीडी उईके, फग्गन कुलस्ते, सुमेर सोलंकी

बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव कब?
बीजेपी 19 राज्यों में प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया पूरी करेगी। अब तक 14 राज्यों में नए प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा हो चुकी है। मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, गुजरात, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और उत्तराखंड अभी चुनाव होना बाकी है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story