झारखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल: 30 IPS अधिकारियों का तबादले, जानिए कौन कहां गए

X
रांची: झारखंड में आईपीएस अधिकारियों के तबादले, देखें लिस्ट
झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल। 30 आईपीएस अधिकारियों के तबादले। डीजीपी से CID और ACB का प्रभार वापस लिया। जानें किस अधिकारी को क्या मिली जिम्मेदारी?
Jharkhand IPS reshuffle 2025: झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। गुरुवार (18 सितंबर 2025) रात 30 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। गृह विभाग ने डीजीपी अनुराग गुप्ता से एसीबी और सीआईडी के अतिरिक्त प्रभार वापस लेकर अन्य अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी है।
तबादलों का ब्योरा: कहां किसे मिली जिम्मेदारी?
- अनुराग गुप्ता (DGP, झारखंड): उनसे एसीबी और सीआईडी का अतिरिक्त प्रभार हटा दिया गया है।
- प्रशांत सिंह: डीजी, संचार एवं तकनीकी सेवाएं को अब डीजी मुख्यालय का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
- प्रिया दुबे: एडीजी जैप थीं, अब बनीं एडीजी एसीबी। उनके पास जैप और प्रशिक्षण व आधुनिकीकरण का अतिरिक्त प्रभार रहेगा।
- सुमन गुप्ता: प्रतीक्षारत थीं, अब बनीं एडीजी रेल।
- मनोज कौशिक: आईजी रांची, अब आईजी सीआईडी का अतिरिक्त प्रभार।
प्रशानिक फेरबदल का उद्देश्य
झारखंड पुलिस में यह फेरबदल प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने और विभागीय कामकाज में पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से किया गया है। एसीबी और सीआईडी जैसे महत्वपूर्ण विभागों में हुए बदलाव से स्पष्ट है कि राज्य सरकार का भ्रष्टाचार और आपराधिक मामलों पर अधिक फोकस है।
आईजी स्तर पर फेरबदल
- क्रांति कुमार गडिदेशी: आईजी बोकारो से आईजी मानवाधिकार झारखंड बनाए गए।
- नरेंद्र कुमार सिंह: आईजी मानवाधिकार से आईजी निगरानी सह सुरक्षा JBVNL
- शैलेंद्र कुमार सिन्हा: आईजी दुमका से आईजी पलामू
- सुदर्शन प्रसाद मंडल: आईजी CID से आईजी मुख्यालय पदस्थ किए गए।
- सुनील भास्कर: आईजी पलामू से आईजी बोकारो बनाए गए।
- पटेल मयूर कन्हैयालाल: आईजी प्रोविजन से आईजी दुमका का अतिरिक्त प्रभार
DIG और SP स्तर तबादले
- चंदन कुमार सिंह: एसएसपी रांची से डीआईजी एसीबी बने।
- राकेश रंजन: एसपी चाईबासा से बने एसएसपी रांची, साथ में कमांडेंट जैप-1 का प्रभार भी।
- संजीव कुमार: डीआईजी एसीबी से डीआईजी विशेष शाखा (SIB) पदस्थ।
- शैलेन्द्र वर्णवाल: डीआईजी विशेष शाखा से डीआईजी एसीबी बनाए गए।
- नौशाद आलम: डीआईजी पलामू से पुलिस मुख्यालय पदस्थ किए गए।
- अजीत पीटर डुंगडुंग: एसपी देवघर से बने संयुक्त निदेशक, झारखंड पुलिस अकादमी
ये IPS बनाए गए पुलिस अधीक्षक
- एहतेशाम वकारिब, एसपी सीआईडी
- अमित रेणु, एसपी चाईबासा
- सौरभ, एसपी देवघर
- अजीत कुमार, एसपी रेल, जमशेदपुर
- दीपक कुमार पांडेय, एसपी विशेष शाखा
- अनिमेष नैथानी, एसपी एसीबी
- कैलाश करमाली, एसपी रेल, धनबाद
- पारस राणा, एसपी सिटी, रांची + कमांडेंट जैप-10
- राकेश सिंह, एसपी यातायात, रांची + तकनीकी सेवाएं
- मूमल राजपुरोहित, कमांडेंट जैप-8, लेस्लीगंज, पलामू
- मनोज स्वर्गियारी, कमांडेंट जैप-3, गोविंदपुर, धनबाद
