इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग: रांची एयरपोर्ट पर पक्षी से टकराने के बाद उतारा गया विमान, 175 यात्री थे सवार

रांची एयरपोर्ट पर पक्षी से टकराने के बाद उतारा गया विमान, 175 यात्री थे सवार
X
पटना से रांची जा रही एक इंडिगो फ्लाइट को 4,000 फीट की ऊंचाई पर पक्षी से टक्कर होने के बाद इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। इस विमान में 175 यात्री सवार थे।

Indigo flight emergency landing: रांची जा रही एक इंडिगो फ्लाइट को 4,000 फीट की ऊंचाई पर एक पक्षी से टक्कर होने के बाद इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। अधिकारियों ने बताया कि विमान में सवार सभी 175 यात्री सुरक्षित हैं और विमान की जांच की जा रही है।

रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे के निदेशक आर आर मौर्य ने मीडिया को बताया, "इंडिगो का एक विमान रांची के पास एक पक्षी से टकरा गया। यह घटना तब हुई जब विमान शहर से लगभग 10 से 12 नॉटिकल मील दूर 3,000 से 4,000 फीट की ऊंचाई पर था। यह इंडिगो फ्लाइट पटना से रांची आ रही थी और पायलट को यहां इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी।"

बर्ड हिट है एविएशन के लिए बड़ा खतरा

विमानन विशेषज्ञों के अनुसार, टेकऑफ और लैंडिंग के दौरान पक्षियों से टकराने की घटनाएं आम हैं। भारत में हर साल 1,000 से अधिक बर्ड हिट की घटनाएं दर्ज होती हैं। ऐसी स्थिति में एयरलाइंस और यात्रियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

दिल्ली में भी इंडिगो फ्लाइट को टर्ब्युलेंस का सामना

एक दिन पहले रायपुर से दिल्ली जा रही इंडिगो फ्लाइट को धूल भरी आंधी के कारण गंभीर टर्ब्युलेंस का सामना करना पड़ा। पायलट ने 80 किमी/घंटा की रफ्तार वाली हवाओं के चलते विमान को दोबारा ऊपर चढ़ाया और मौसम साफ होने तक कई चक्कर लगाए।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story