Child Dead Body Found in Drain: यमुनानगर में नाले से मिला 5 साल के बच्चे का शव, परिजन ने जताई हत्या की आशंका

X
यमुनानगर में 5 साल के बच्चे का मिला शव। (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Child Dead Body Found Yamunanagar: यमुनानगर में नाले से 5 साल के बच्चे का शव बरामद किया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरु कर दी है।
Child Dead Body Found Yamunanagar: यमुनागर में आज 5 साल के बच्चे का शव व ट्यूबवेल के पास नाले में पड़ा मिला है। शव मिलने से गांव में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि बीते दिन बच्चा लापता हो गया था। परिजन ने आसपास के सभी इलाकों में बच्चे को खोजने की कोशिश भी की, लेकिन वह नहीं मिला, जिसके बाद आज सुबह नाले से बच्चे का शव बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले में आगे की जांच शुरु कर दी है।
