यमुनानगर में हादसा: शटरिंग जांचने अंदर घुसने पर गिरा लेंटर, मजदूर की मौत और ठेकेदार गंभीर

Yamunanagar
X

पंजेटो गांव में लेंटर गिरने के बाद कमरे का नजारा। 

पंजेटो में लेंटर शटरिंग जांचने के लिए कमरे में घुसे ठेकेदार व मजदूर पर लेंटर गिर गया। दोनों डेढ़ घंटे तक अंदर दबे रहे। जिससे मजदूर की मौत हो गई व ठेकेदार घायल हो गया।

यमुनानगर में हादसा : हरियाणा में यमुनानगर के पंजेटो गांव में बुधवार दोपहर ऊपर लेंटर गिरने से मजदूर की मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से ठेकेदार घायल हो गया। दोनों लेंटर लगाने के बाद शटरिंग जांचने के लिए कमरे में घुसे थे। अचानक दोनों पर लेंटर गिर गया। करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्त के बाद दोनों को बाहर निकाला गया। तब तक मजदूर की नीचे दबने से मौत हो चुकी थी। दोनों को तत्काल अस्पताल में भर्ती करवाया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। मृतक के बेटे ने हादसे के लिए ठेकेदार को जिम्मेदार ठहराया है।

एक ही गांव के रहने वाले दोनों

जानकारी के अनुसार सलेमपुर बांगर के अमजद खान ने गांव पंजेटा निवासी बलजीत के यहां मकान बनाने का ठेका लिया हुआ था। गांव के ही फूलचंद को अपने साथ रखा हुआ था। बुधवार दोपहर कमरे पर लेंटर लगाया था। लेंटर लगाने के बाद जब पानी नीचे टपक रहा था तो अमजद खान फूलचंद के साथ शटरिंग देखने के लिए अंदर चला गया। अचानक शटरिंग के बीच की स्पॉट एक साइड में धंसी हुई थी। जिससे अचानक पूरा लेंटर नीचे गिरने से कमरे में घुसे अमजद खान व फूलचंद उसके नीचे दब गए। आसपास के लोगों के सहयोग से दोनों को करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्त के बाद बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया तथा मामले की सूचना पुलिस को दी। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद फूलचंद को मृत घोषित कर दिया। जबकि अमजद खान उपचाराधीन है।

बेटा बोला, ठेकेदार जिम्मेदार

मृतक फूलचंद के बेटे बलविंद्र ने कहा कि हादसे के लिए ठेकेदार ही जिम्मेदार है। लेंटर लगाने के तुरंत बाद देखने के लिए नीचे जाने का कोई औचित्य नहीं था। जबकि ठेकेदार जबरदस्ती उसके पिता को अपने साथ लेकर कमरे के अंदर गया।

बल्ली धंसने से खिसकी प्लेट

प्रत्यदर्शियों का कहना है कि शेटरिंग की स्पॉट के लिए नीचे लगाई गई एक बल्ली अचानक से नीचे धंस गई। जिससे प्लेट एक साइड से खिसकने से पूरा लेंटर अचानक धड़ाम से नीचे गिर गया। पता चलते ही मौके पर पहुंचे लोगों ने लेंटर के नीचे दबे अमजद खान व फूलचंद को निकालने का प्रयास किया, परंतु करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्त के बाद ही दोनों को निकाला जा सका। छछरौली थाना पुलिस ने कहा कि वे मामले में कार्रवाई कर रहे हैं। फिलहाल उन्हें किसी की भी तरफ से कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और घायल अस्पताल में उपचाराधीन है। मामले की जांच जारी है।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story