SYL Canal Dispute: SYL को लेकर केंद्र सरकार ने इस दिन बुलाई पंजाब-हरियाणा की बैठक, क्या सुलझ पाएगा विवाद?

पंजाब और हरियाणा के बीच सतलुज-यमुना लिंक विवाद को लेकर बैठक।
SYL Canal Dispute: पंजाब व हरियाणा के बीच सतलुज-यमुना लिंक (SYL) को लेकर पुराना विवाद चल रहा है। विवाद को सुलझाने के लिए केंद्र सरकार ने 9 जुलाई को बैठक बुलाई है। ऐसा कहा जा रहा है कि पंजाब सरकार बैठक में अपना पक्ष रखने के लिए अभी से तैयारी में लग गई है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पहले ही हरियाणा को अतिरिक्त पानी देने से मना कर चुके हैं। अब पंजाब की ओर से यमुना-सतलुज-लिंक नहर को बनाने की मांग की जा रही है।
नीति आयोग की बैठक में मान ने क्या कहा?
जानकारी के मुताबिक, नीति आयोग के साथ बैठक के दौरान सीएम मान ने कहा था कि प्रदेश में पानी की गंभीर हालातों को देखते हुए सतलुज-यमुना-लिंक नहर के बजाय यमुना-सतलुज-लिंक नहर को बनाने पर विचार करना जरुरी है। भगवंत मान ने कहा था कि 12 मार्च, 1954 को पुराने पंजाब और उत्तर प्रदेश के बीच एक समझौते में यमुना के पानी से सिंचाई के लिए किसी विशेष क्षेत्र को नहीं दर्शाया गया था।
SYL नहर को बनाने से जुड़ा मामला
भगवंत मान का कहना है कि यह मामला 214 किलोमीटर लंबी SYL नहर को बनाने से जुड़ा हुआ है, जिसमें से 122 किलोमीटर पंजाब में और 92 किलोमीटर हरियाणा में बनाया जाना था। मई में सुप्रीम कोर्ट ने फिर से पंजाब और हरियाणा के पानी विवाद को सुलझाने के लिए केंद्र के साथ सहयोग करने के लिए कहा था। कोर्ट की ओर से जल शक्ति मंत्री को इस मामले में मुख्य मध्यस्थ के तौर पर नियुक्त किया था। कोर्ट ने कहा था कि जल शक्ति मंत्री इस मामले में अपनी सक्रिया भूमिका निभाएंगे।