सोनीपत में हरियाणवी सिंगर पर जानलेवा हमला: मीता बरोदा पर दागी गईं गोलियां, बाल-बाल बची जान

Sonepat firing
X

हरियाणवी गायक मीता बरोदा। 

पहले दो हवाई फायर किए, लेकिन इसके बाद तीसरी गोली सीधे मीता बरोदा को निशाना बनाकर चलाई गई। यह गोली निशाने पर नहीं लगी और मीता की जान बच गई।

हरियाणा के प्रसिद्ध हरियाणवी गायक मीता बरोदा पर गुरुवार रात जानलेवा हमला हुआ। सोनीपत में हुई इस घटना में बरोदा रोड पर अपने फार्म हाउस पर बैठे मीता पर कुछ लोगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। गनीमत रही कि गोली मीता को नहीं लगी और वे बाल-बाल बच गए। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है और पुलिस मामले की गहन जांच में जुट गई है।

गांव के कुछ युवक फार्म हाउस पर पहुंचे

गुरुवार रात 11 बजे हरियाणवीं गायक दोस्तों के साथ बरोदा रोड स्थित अपने फार्म हाउस के निर्माण स्थल पर बैठे थे। इसी बीच गांव के कुछ युवक वहां पहुंचे और उनसे गाली-गलौज करने लगे। माहौल गर्माता देखकर तब कुछ लोग मौके से चले गए। गाली-गलौज के कुछ ही देर बाद बरोदा मोड़ पर खड़े आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। उन्होंने पहले दो हवाई फायर किए, लेकिन इसके बाद तीसरी गोली सीधे मीता बरोदा को निशाना बनाकर चलाई गई। यह गोली निशाने पर नहीं लगी और मीता की जान बच गई। इस हमले के बाद मीता और उनके साथी सुरक्षित वहां से निकल गए।

राजनीतिक रंजिश मानी जा रही हमले की वजह

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि इस हमले के पीछे पुरानी राजनीतिक रंजिश हो सकती है। फायरिंग का आरोप गांव बरोदा निवासी मंजीत पर है। बताया जा रहा है कि विधानसभा चुनाव के दौरान मीता और आरोपी के बीच राजनीतिक मतभेद हुए थे। एक पक्ष कांग्रेस उम्मीदवार के साथ था, जबकि दूसरा किसी अन्य प्रत्याशी के समर्थन में था। हालांकि, मीता ने खुद इस बात की पुष्टि नहीं की है कि वे किस पक्ष में थे, लेकिन यह माना जा रहा है कि इन्हीं मतभेदों के चलते यह रंजिश बढ़ी और मीता पर हमला हुआ।

पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर

सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत पहुंची और जांच शुरू कर दी। एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंची और फायरिंग से जुड़े महत्वपूर्ण सबूत जुटाए। पुलिस अब आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। जल्द ही मामले में कार्रवाई की उम्मीद है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story