Opium Smuggling: सिरसा में 6 लाख की अफीम के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, 696 ग्राम अफीम जब्त

Sirsa Police
X

सिरसा में दो अफीम तस्कर गिरफ्तार। 

Opium Smuggling in Sirsa: सिरसा में दो अफीम तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कोर्ट में पेशी के बाद आरोपियों को 3 दिन रिमांड पर रखा जाएगा।

Opium Smuggling in Sirsa: सिरसा में CIA पुलिस द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए अफीम की तस्करी में शामिल 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से करीब 6 लाख रूपये की 2 किलो 696 ग्राम अफीम बरामद की है। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ करके इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों का भी पता लगाया जाएगा।

पुलिस ने कैसे पकड़ा ?

जानकारी के मुताबिक, CIA सिरसा के ASI सुमित कुमार पुलिस टीम के साथ NH-9 डिंग मोड़ पर थे। उस दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि सिवानी के रहने वाले सुमित कुमार और राजेश कुमार दोनों स्विफ्ट डिज़ायर कार में सवार होकर भारी मात्रा में अफीम लेकर सिरसा जा रहे थे। सूचना मिलते ही पुलिस ने नाकाबंदी कर दी और गाड़ी रोककर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी 3 दिन रिमांड पर

DSP अर्शदीप सिंह का कहना है कि पुलिस टीम ने तलाशी करते समय गाड़ी के डैशबोर्ड से एक पॉलीथीन बैग में रखा 2 किलो 696 ग्राम अफीम बरामद की है। पुलिस ने अफीम और कार को कब्जे में ले लिया है। सुमित कुमार और राजेश कुमार दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना डिंग में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया है। कोर्ट के आदेश पर आरोपियों को 3 दिन की रिमांड पर लिया गया है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story