Surinder Singh Bhoria: जानिए कौन हैं सुरेंद्र सिंह भौरिया..., IPS वाई पूरन कुमार सुसाइड के बाद रोहतक के बने नए SP

IPS Y Puran Kumar suicide
X

सुरेंद्र सिंह भोरिया रोहतक के नए SP बने। 

SP Surinder Singh Bhoria: IPS वाई पूरन कुमार की आत्महत्या के बाद सरकार ने रोहतक के नए SP के तौर पर सुरेंद्र सिंह भौरिया को नियुक्त किया है।

SP Surinder Singh Bhoria: हरियाणा सरकार ने IPS वाई पूरन कुमार सुसाइड मामले में रोहतक के नए SP के तौर पर सुरेंद्र सिंह भौरिया को नियुक्त किया है। बता दें कि इससे पहले नरेंद्र बिजारणिया रोहतक SP की जिम्मेदारी संभाल रहे थे, जिन्हें अब हटा दिया गया है। वाई पूरन कुमार सुसाइड को लेकर चंडीगढ़ में बिजारणिया के खिलाफ FIR दर्ज की गई थी। हालांकि अब तक बिजारणिया को कहीं पोस्टिंग नहीं दी गई है। मृतक की पत्नी सीनियर IAS अधिकारी अमनीत पी. कुमार की मांग के बाद ये कार्रवाई की गई है।

IPS अधिकारी वाई पूरन कुमार ने आत्महत्या करने से पहले सुसाइड नोट में हरियाणा के DGP शत्रुजीत कपूर और रोहतक के SP नरेंद्र बिजारणिया समेत कई IAS और IPS अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। लेकिन सरकार ने सबसे पहले बिजारणिया के खिलाफ एक्शन लिया है। सरकार ने बिजारणिया को पद से हटा दिया है। दूसरी तरफ सरकार DGP शत्रुजीत कपूर को लंबी छुट्‌टी पर भेज सकती है।

सुरेंद्र सिंह 2014 बैच के अधिकारी

सुरेंद्र सिंह भौरिया 2014 बैच के SPS अधिकारी हैं। मौजूदा समय में सुरेंद्र सिंह मधुबन में HAP की पांचवीं बटालियन के कमांडेंट की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। बताया जा रहा है कि सुरेंद्र सिंह पहले भी अंबाला, कुरुक्षेत्र और यमुनानगर में SP की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। यमुनानगर में फायरिंग की कुछ घटनाएं हो गई थी, जिसके बाद सुरेंद्र सिंह का ट्रांसफर कर दिया गया था। सरकार ने उन्हें अब रोहतक की जिम्मेदारी दी है। भोरिया ने स्टेट क्राइम ब्यूरो के SP की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।

हरियाणा का रोहतक शहर को राजनीतिक दृष्टि से काफी सक्रिय माना जाता है। यह हरियाणा के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा का गृह जनपद भी है। नए SP सुरेंद्र सिंह भौरिया के सामने कई चुनौतियां है,जिनमें सबसे पहले IPS वाई पूरन कुमार के गनमैन सुशील कुमार के खिलाफ थाने में दर्ज केस की जांच करना। दूसरी रोहतक में बढ़ रहे जनाक्रोश को शांत करना और लगातार बढ़ रहे अपराधों पर रोक लगाना। हालांकि SP की नियुक्ति के बाद अब नायब सरकार पर डीजीपी को हटाने का दबाव भी बना हुआ है।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें। हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए haribhoomi.com के साथ।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story