Gurmeet Ram Rahim: गुरमीत राम रहीम 14वीं बार जेल से आया बाहर, 40 दिन की मिली पैरोल

गुरमीत राम रहीम को 40 दिन की पैरोल मिली।
Gurmeet Ram Rahim: रेप और हत्या के मामले में आरोपी डेरा सच्चा सौदा के मुखिया गुरमीत राम रहीम को एक बार फिर 40 दिन की पैरोल पर बाहर आ गया। बता दें कि इससे पहले इसी साल अप्रैल में 21 दिन की फरलो दी गई थी। बताया जा रहा है कि गुरमीत राम रहीम अब तक 14वीं बार जेल से बाहर आ गया है। जेल अधिकारियों का कहना है कि आज सुबह मंगलवार के दिन राम रहीम को सुनारिया जेल से बाहर निकालकर, उसे सिरसा डेरा आश्रम के लिए रवाना कर दिया गया है।
इन मामलों में रहा शामिल
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुरमीत राम रहीम करीब 326 दिन जेल में बिता चुका है। बता दें कि राम रहीम को 2017 में दो साध्वियों से बलात्कार के आरोप में 20 साल की सजा सुनाई जा चुकी है। इसके बाद उसे साल 2019 में पत्रकार राम चंद्र छत्रपति की हत्या के मामले में दोषी ठहराया जा चुका है।
इससे पहले भी राम रहीम को 2002 में अपने ही मैनेजर रंजीत सिंह की हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई जा चुकी है। लेकिन साल 2024 मई में राम रहीम और चार दूसरे आरोपियों अवतार सिंह, कृष्ण लाल, जसबीर सिंह और सबदिल सिंह को "दोषपूर्ण और संदिग्ध जांच" का हवाला देते हुए बरी कर दिया गया।

चुनाव आयोग ने लिया था एक्शन
बता दें कि इसी साल जनवरी में राम रहीम को 20 दिन की पैरोल मिली थी। इसके बाद अप्रैल में राम रहीम को 21 दिन की फरलो दी गई थी। लेकिन अब उसे अगस्त में 40 दिन की पैरोल भी दे दी गई है। पिछले साल में देखा गया है कि राम रहीम को चुनावों के आसपास बाहर आने की परमिशन दी गई है। जिसके बाद चुनाव आयोग ने सख्ती दिखाते हुए चुनावी गतिविधियों में शामिल होने, भाषण देने और चुनावी राज्यों में ठहरने पर रोक लगा दी गई थी।
राजनीतिक लाभ का आरोप
ऐसा भी सामने आया था कि गुरमीत राम रहीम सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को वीडियो संदेश भेजता है, ताकि समर्थक उससे जुड़े रहें और उसकी मौजूदगी का असर भी बना रहे। राम रहीम के जेल से बाहर आने को लेकर विपक्षी पार्टियों ने सरकार पर राजनीतिक फायदे के लिए पैरोल देने का आरोप लगाया था।
राम रहीम को कब-कब मिली पैरोल ?
- 21 मई 2021 में राम रहीम को मां से मिलने के लिए 12 घंटे की पैरोल दी गई।
- 7 फरवरी 2022 में परिवार से मुलाकात करने के लिए 21 दिन फरलो दी गई।
- जून 2022 को 30 दिन की पैरोल पर यूपी के बागपत आश्रम में राम रहीम को रवाना किया
- 14 अक्टूबर 2022 में राम रहीम को 40 दिन की पैरोल पर बागपत आश्रम में रहा। उस दौरान उसे म्यूजिक वीडियो भी जारी किए थे।
- 21 जनवरी 2023 में शाह सतनाम सिंह की जयंती में शामिल होने के लिए राम रहीम को 40 दिन की पैरोल मिली।
- 20 जुलाई 2023 में 30 दिन की पैरोल पर जेल से बाहर आया।
- 21 नवंबर 2023 को राम रहीम 21 दिन की फरलो पर बागपत आश्रम भेजा गया।
- 19 जनवरी 2024 में 50 दिन की फरलो पर राम रहीम बाहर आया था।
- 13 अगस्त 2024 में हरियाणा पुलिस की सुरक्षा के बीच 21 दिन की फरलो लेकर बागपत आश्रम गया।
- 2 अक्टूबर 2024 को राम रहीम को 20 दिन की पैरोल पर रोहतक की सुनारिया जेल से उत्तर प्रदेश के बरनावा आश्रम ले जाया गया।
- 28 जनवरी 2025 में 30 दिन की पैरोल पर 10 दिन सिरसा डेरे और 20 दिन बागपत के आश्रम में रहा।
- 9 अप्रैल 2025 को 21 दिन की फरलो पर जेल से बाहर आया।
- 5 अगस्त 2025 मे राम रहीन 40 दिन की पैरोल मिली।
