Lal Quila Blast: पुलिस हिरासत से छूटी डॉक्टर प्रियंका शर्मा...जैश टेरर मॉड्यूल में कैसे उछला नाम ?

दिल्ली लाल किला ब्लास्ट केस में पुलिस हिरासत से छूटी डॉक्टर प्रियंका शर्मा।
Delhi Lal Quila Blast: दिल्ली में लाल किला के पास हुए धमाके के मामले में पुलिस ने हरियाणा की रहने वाली डॉक्टर प्रियंका शर्मा को हिरासत में लिया गया था। बताया जा रहा है कि डॉक्टर प्रियंका शर्मा से पुलिस ने धमाके और आतंकी माड्यूल में गिरफ्तार डॉक्टर आदिल अहमद के बारे में पूछताछ की गई है। पूछताछ के बाद डॉक्टर प्रियंका शर्मा को पुलिस ने छोड़ दिया है।
जानकारी के मुताबिक, प्रियंका हरियाणा के रोहतक की रहने वाली हैं। मौजूदा समय में वह अनंतनाग के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज में जनरल मेडिसिन की फाइनल ईयर की स्टूडेंट है। ऐसा कहा जा रहा है कि इस कॉलेज में गिरफ्तार डॉक्टर आदिल प्रियंका का सीनियर था।
पूछताछ के बाद प्रियंका को पुलिस ने छोड़ दिया है, वहीं टीम ने प्रियंका का मोबाइल जांच के लिए भेज दिया है। प्रियंका झज्जर में सरकारी डॉक्टर है। वह MD करने के लिए स्टडी लीव पर 2023 से अनंतनाग में रह रही हैं। प्रियंका के पति अनिरुद्ध शर्मा भी भिवानी में सरकारी मेडिकल ऑफिसर हैं।
प्रियंका के भाई ने क्या बताया ?
पुलिस पूछताछ में प्रियंका के भाई भारत ने बताया कि वह पेशे से एक सोनीपत रोडवेज डिपो में क्लर्क के तौर पर काम करते हैं। वहीं पिता सतीश महम शुगर मिल में सिक्योरिटी टीम में काम करते हैं। उनकी मां एक हाउस वाइफ है। भारत ने बताया कि वह शनिवार को रात 9 बजे अपनी बहन प्रियंका से वीडियो कॉल पर बात कर रहे थे। 5 मिनट बाद प्रियंका के हॉस्टल में पुलिस की टीमें आई और गेट खटखटाया। इसके बाद प्रियंका का फोन कट हो गया।
#WATCH | Delhi Blast case | Rohtak, Haryana | On reports of a woman doctor, Priyanka Sharma, taken into custody from Anantnag, her brother Bharat says, "Priyanka is doing MD in Anantnag. We were speaking to her on a video call. She disconnected the call because someone knocked at… pic.twitter.com/Pbjm3szj1x
— ANI (@ANI) November 17, 2025
भारत का कहना है कि,'प्रियंका अनंतनाग में एमडी कर रही हैं। हम उनसे वीडियो कॉल पर बात कर रहे थे। किसी के दरवाज़े पर दस्तक देने के बाद उन्होंने कॉल काट दी। उसके बाद, हम उनसे संपर्क नहीं कर पाए। बाद में, उनके रूममेट्स ने उन्हें बताया कि उन्हें पूछताछ के लिए ले जाया गया है। पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया है। भाई का कहना है कि वह शुरू से ही अनंतनाग के GMC हॉस्टल में रह रही हैं।
कुछ सरकारी अधिकारी भी वहां आए और उनसे बुनियादी सवाल पूछे। प्रियंका ने अधिकारियों को अपने घर के बारे में बताया। इसके आधार पर, अधिकारी उनके ससुराल वालों से भी मिले। भारत का कहना है कि वह दिवाली पर रोहतक आई थीं, उनके व्यवहार में हमें कोई बदलाव नहीं दिखा। हम जानते हैं कि मेरी बहन प्रियंका का इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है। हालांकि जांच एजेंसियां अपना काम कर रही हैं, जल्द सच सामने आएगा।
आदिल अहमद सहारनपुर से गिरफ्तार
डॉक्टर आदिल अहमद को जम्मू कश्मीर पुलिस ने उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से गिरफ्तार किया था। पुलिस टीम ने आदिल के अनंतनाग गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज के लॉकर से एक AK-47 राइफल बरामद की। पूछताछ में आदिल ने खुलासा किया था कि इस मामले में उसके साथ डॉक्टर मुजम्मिल, उसकी गर्लफ्रेंड शाहीन और डॉक्टर उमर भी शामिल थे।
पूछताछ के आधार पर जम्मू कश्मीर पुलिस ने शाहीन और डॉक्टर मुजम्मिल को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस जांच के दौरान मुजम्मिल के फरीदाबाद स्थित दो किराए के घरों से 2900 किलो विस्फोटक जब्त किया था, वहीं शाहीन के पास से AK-47 राइफल बरामद हुई थी।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें। हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए haribhoomi.com के साथ।
