Swami Atmanand Maharaj: रोहतक में स्वामी आत्मानंद महाराज की जयंती कार्यक्रम, CM सैनी बोले- संत ने ज्ञान का दीप जलाया

स्वामी आत्मानंद की जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम सैनी।
Swami Atmanand Maharaj Jayanti: रोहतक में आज 1 अक्टूबर बुधवार को स्वतंत्रता सेनानी और समाज सुधारक स्वामी आत्मानंद महाराज की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बतौर मुख्यातिथि के तौर पर शामिल हुए हैं। इस कार्यक्रम का आयोजन स्वामी आत्मानंद हरियाणा अनुसूचित जाति शिक्षा समिति ने एक रुपया चौक के पास किया था। सीएम सैनी ने कार्यक्रम में स्वामी आत्मानंद महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित की है।
कार्यक्रम में सीएम सैनी ने कहा कि 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती है। उन्होंने कहा कि महात्मास गांधी ने सत्य, अहिंसा और स्वच्छता का पाठ पढ़ाया था। वहीं लाल बहादुर शास्त्री ने देश को जय जवान जय किसान का नारा दिया था सीएम सैनी यह भी कहा कि दशमी का पावन पर्व भी है, जिसे बुराई पर अच्छाई का प्रतीक माना गया है। सीएम ने कहा कि स्वामी आत्मानंद महाराज ने शिक्षा के प्रचार में अहम भूमिका निभाई है।
Rohtak, Haryana: Chief Minister Nayab Singh Saini says, "I extend my heartfelt congratulations and best wishes to all of you on the occasion of Swami Atmanand Ji Maharaj’s 140th birth anniversary. It is my great privilege to have the opportunity to participate in the celebrations… pic.twitter.com/oyIHfyI7vR
— IANS (@ians_india) October 1, 2025
स्वामी आत्मानंद महाराज के लिए सीएम सैनी ने क्या कहा ?
स्वामी आत्मानंद महाराज ज्ञान की गंगा बहाकर गए हैं। उन्होंने ज्ञान का दीप जलाया है और मानवता को ज्ञान की सच्ची राह दिखाई है। पिछले 10 साल से भाजपा सरकार संतों और महापुरुषों के संदेशों को लोगों तक पहुंचाने का काम कर रही है। सीएम सैनी ने आगे कहा कि उन्हें गर्व है कि सीएम आवास का नाम संत कबीर कुटी रखा गया है।
इसके साथ ही प्रदेश में सरकार ने सफाई कर्मचारियों के लिए सफाई कर्मचारी आयोग का गठन किया है। उन्होंने कहा कि अगर काम के समय किसी कर्मचारी की मौत हो जाती है तो उसे 5 लाख की आर्थिक सहायता दी जाती है। सीवर में सफाई के दौरान मृत्यु हो जाने पर भी परिवार को आर्थिक सहायता दी जाती है।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें। हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए haribhoomi.com के साथ।
