हरियाणा के यात्रियों के लिए खुशखबरी: इन 4 रूटों पर दौड़ेंगी AC बसें, कर सकेंगे आरामदायक सफर

Haryana Roadways AC buses
X

हरियाणा रोडवाज की AC बसें

Haryana AC Buses: हरियाणा में रेवाड़ी डिपो को 4 AC मिली हैं। इससे यात्री लंबी दूरी का सफर आराम से पूरा कर सकेंगे। इन बसों को चार रूट पर चलाया जाएगा।

Haryana AC Buses: हरियाणा में इस समय भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। इस दौरान दिन के समय में बस में सफर करने वाले यात्रियों को काफी परेशानी होती है। लेकिन अब हरियाणा में बस के यात्रियों को थोड़ी राहत मिलने वाली है क्योंकि अब वे AC बस में सफर कर पाएंगे। बता दें कि बीते सोमवार को रेवाड़ी डिपो पर 4 एसी बसें पहुंचाई गईं। जल्द ही इन बसों को परमिट मिलने के बाद सड़कों पर उतारा जाएगा।

बता दें कि रेवाड़ी बस डिपो को AC वाली 10 बसें मिलने वाली हैं, जिसमें 6 बसें कुछ दिनों बाद आ जाएंगी। इससे यहां से सफर करने वाले बस यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। खासकर उन लोगों को जिन्हें लंबी दूरी का सफर करना होता है।

इन रूटों पर दौड़ेंगी AC बसें

इन AC बसों को रेवाड़ी से 4 रूटों पर चलाया जाएगा। इनमें चंडीगढ़, हरिद्वार, आगरा और मुराबादाबाद शामिल हैं। इन AC वाली बसों में कुल 49 सीटें हैं। हालांकि इसमें सामान्य बसों से 3 कम सीटें हैं। वहीं, इसमें लंबे समय तक सफर करने के लिए सीटों को आरामदायक बनाया गया है। ये AC बसें सिंगल डोर वाली हैं और इनमें इमरजेंसी गेट भी लगा हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, इन AC बसों का किराया सामान्य बसों से ज्यादा रहेगा। बता दें कि इससे पहले साल 2010 में रेवाड़ी डिपो को 5 AC बसें मिली थीं, लेकिन इनमें खराबी आने के चलते और कम यात्रियों की वजह से कामयाबी नहीं मिल पाई थी।

रेवाड़ी डिपो में कुल 157 बसें मौजूद

बता दें कि रेवाड़ी डिपो में कुल 177 बसों का बेड़ा तय किया गया है। अभी यहां पर 153 बसें मौजूद हैं, लेकिन 4 AC बसें आने से इनकी संख्या बढ़कर 157 हो गई है। इसके चलते रेवाड़ी डिपो में 20 नॉर्मल बसें भी मंगाई जाएंगी। इसके लिए रोडवेज हेडक्वार्टर को बसों की डिमांड भेज दी गई है।

ये भी पढ़ें: Gurugram News: डेयरी संचालक सावधान! सड़कों पर दिखे आवारा पशु तो देना होगा डबल जुर्माना, अधिकारियों ने दिया निर्देश

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story