Yamuna Incident: पानीपत में 4 बच्चों के साथ यमुना में कूदा पिता, एक बच्ची का मिला शव, सर्च अभियान जारी

Haryana News Hindi
X

पानीपत में 4 बच्चों को लेकर यमुना में कूदा पिता।

Panipat Yamuna Incident: पानीपत में 4 बच्चों को लेकर यमुना में एक व्यक्ति कूद गया। पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Panipat Yamuna Incident: पानीपत में एक युवक अपने चार बच्चों के साथ यमुना में कूद गया। बताया जा रहा है कि युवक की पत्नी अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई थी, जिसके बाद से युवक मानसिक तौर पर परेशान रहने लगा था। युवक ने यमुना में छलांग लगाने से पहले 2 वीडियो भी बनाई थी, जिसमें उसने अपनी पत्नी के बारे में बताया था। ऐसा कहा जा रहा है कि वीडियो में युवक ने कहा था कि उसके पास कोई दूसरा रास्ता नहीं बचा है। पुलिस का कहना है कि सर्च अभियान के दौरान एक बच्ची का शव मिल गया, जबकि अन्य की तलाश जारी है।

बहन ने पुलिस को क्या बताया ?

जानकारी के मुताबिक, शख्स की पहचान उत्तर प्रदेश के रहने वाले सलमान के तौर पर हुई है। पुलिस पूछताछ में सलमान की बहन गुलिस्ता ने बताया कि गुरुवार सलमान और उसकी पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था। झगड़े के बाद सलमान की पत्नी घर छोड़कर अपने मायके चली गई थी, इससे पहले भी सलमान की पत्नी घर छोड़कर जा चुकी थी। अगले दिन यानी शुक्रवार को सलमान अपने चारों बच्चों को लेकर घर से चला गया था, जिसके बाद सलमान ने शुक्रवार की दोपहर करीब 12 बजे अपने बच्चों के साथ वीडियो बनाकर भेजी थी। गुलिस्ता के मुताबिक ज्यादा काम के चलते वह वीडियो नहीं देख पाई थीं।

वीडियो में युवक ने क्या बताया ?

पहले वीडियो में सलमान ने कहा कि, मेरी पत्नी ने 7 महीने से मेरी जिंदगी बर्बाद कर रखी है। मुझे किसी से कोई उम्मीद नहीं है। कानून ऐसा है कि मैं कुछ नहीं कर सकता। इसलिए मैंने 5 जिंदगी खतरे में डाल ली।

दूसरी वीडियो में युवक ने कहा कि, मैं अपने पिता से माफी मांग रहा हूं। अगर मुझसे कोई गलती हुई, मुझे माफ कर देना। मैं माफी सब से ही मांग रहा हूं। अपने पिता के लिए मेरे दिल में इतनी चाहत है, बहुत ज्यादा।

पुलिस जांच में जुटी

अगले दिन शनिवार को सुबह उसने वीडियो देखा, जिसके बाद उसे मामले के बारे में पता लगा। बहन का कहना है कि वीडियो में सलमान रोते हुए कह रहा था कि वह अपने बच्चों के साथ आत्महत्या कर रहा है। इसके जिम्मेदार मेरी पत्नी और उसका प्रेमी है। इसके बाद गुलिस्ता अपने परिवार के दूसरे सदस्यों के साथ यमुना पुल पहुंच गई, जहां कुछ लोगों ने बताया कि एक व्यक्ति और चार बच्चे पुराने पुल के आसपास मौजूद थे।

पुलिस का कहना है कि सलमान अपनी 12 साल की बेटी महक, 8 वर्षीय इनायता, 4 साल की सीफा और 3 वर्षीय अनायन के साथ यमुना में कूदा है। हरियाणा और उत्तर प्रदेश की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया है, जिसमें 12 वर्षीय महक का शव बरामद हो गया है। वहीं अन्य की खोज में पुलिस द्वारा सर्च अभियान जारी है।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें। हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए haribhoomi.com के साथ।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story