AAG नियुक्ति विवाद: हरियाणा के कानून अधिकारियों की सूची से विकास बराला ड्राप

Appointment Cancelled
X

विकास बराला। 

हरियाणा में कई दिन से चर्चा में चल रहे कानून अधिकारी की नियुक्ति के मामले में सोमवार को नया मोड़ आ गया। नवनियुक्त विकास बराला को ड्राप कर दिया गया है।

AAG नियुक्ति विवाद : हरियाणा में कानून अधिकारी की नियुक्ति को लेकर कई दिन से चर्चा में चल रहे मामले पर सोमवार को विराम लग गया। विकास बराला का नाम कानून अधिकारियों की सूची से ड्राप कर दिया गया है। सूची जारी होने का बाद पद पर कार्य ग्रहण न करने के चलते सरकार ने यह निर्णय लिया है। ्र

2017 में चर्चा में आए थे विकास बराला

विकास बराला 2017 में तब सुर्खियों में आए थे जब लॉ के छात्र के तौर पर उन पर और आशीष कुमार नाम के एक व्यक्ति पर एक आईएएस अधिकारी की बेटी की गाड़ी का पीछा करने का आरोप लगा था। उसके बाद बराला को गिरफ्तार किया गया। उसके बाद उन्हें पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट से जमानत मिल गई। यह मामला फिलहाल एक मैजिस्ट्रेट के समक्ष लंबित है और बचाव पक्ष की गवाही 2 अगस्त को होनी है।

97 कानून अधिकारियों की हुई थी नियुक्ति

विकास ने इसके बाद कानून की पढ़ाई पूरी की। विकास 2019 में एक वकील के रूप में नामांकित हुए और उन्हें राज्य सरकार द्वारा सरकार, बोर्डों और निगमों की ओर से मामलों का संचालन करने के लिए वकीलों के पैनल में शामिल किया गया। इसके बाद तत्कालीन राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय की ओर से 18 जुलाई को अनुमोदित 97 विधि अधिकारियों की सूची में बराला को सहायक महाधिवक्ता नियुक्त किया गया था। ये नियुक्तियां इस वर्ष की शुरुआत में महाधिवक्ता द्वारा 100 विधि अधिकारियों के पदों के लिए जारी किए गए विज्ञापन के बाद की गई थीं। महाधिवक्ता की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यीय समिति ने बाद में चयनों को अंतिम रूप दिया। अब पदभार ग्रहण न करने पर सरकार ने उनका नाम ड्राप कर दिया है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story