ट्रेन यात्री कृपया ध्यान दें: हरियाणा से होकर जाने वाली 40 ट्रेनें रद्द, 23 के बदले रूट, यात्रा से पहले जांचें स्थिति

रांची होकर गुजरने वाली 20 से ज्यादा ट्रेनें कैंसिल।
X

रांची होकर गुजरने वाली 20 से ज्यादा ट्रेनें कैंसिल।  

हरियाणा के प्रमुख स्टेशन जैसे गुरुग्राम, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, हिसार, भिवानी और चरखी दादरी से राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और पंजाब जाने वाली रेल सेवाएं प्रभावित होंगी।

दिल्ली सराय रोहिल्ला स्टेशन पर नए इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग पैनल की स्थापना के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। इस तकनीकी उन्नयन के कारण, हरियाणा से राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और पंजाब जाने वाली कुल 40 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। इसके अलावा, 23 ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है, और 9 ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द किया गया है। हरियाणा के कई प्रमुख स्टेशन जैसे गुरुग्राम, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, हिसार, भिवानी और चरखी दादरी भी इस बदलाव से प्रभावित होंगे। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेन की स्थिति की जांच अवश्य कर लें।

रद्द होने वाली ट्रेनों की सूची

यह नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य 21 जुलाई से 28 जुलाई तक चलेगा और इसी अवधि में ट्रेनों को रद्द किया गया है। यहां रद्द होने वाली ट्रेनों की विस्तृत सूची दी गई है।

21 से 28 जुलाई तक रद्द ट्रेनें

• गाड़ी संख्या 20913 - राजकोट-दिल्ली सराय रेलसेवा

• गाड़ी संख्या 12464 - जोधपुर-दिल्ली सराय रेलसेवा

• गाड़ी संख्या 22950 - दिल्ली सराय-बान्द्रा टर्मिनस रेलसेवा

• गाड़ी संख्या 20938 - दिल्ली सराय-पोरबंदर रेलसेवा

• गाड़ी संख्या 22421 - दिल्ली सराय-जोधपुर रेल सेवा

• गाड़ी संख्या 12986 - दिल्ली सराय-जयपुर रेल सेवा

• गाड़ी संख्या 19338 - दिल्ली सराय-इंदौर रेल सेवा

• गाड़ी संख्या 22482 - दिल्ली सराय-जोधपुर रेल सेवा

• गाड़ी संख्या 54085 - दिल्ली-सातरोड रेल सेवा

• गाड़ी संख्या 54086 - सातरोड-दिल्ली रेल सेवा

• गाड़ी संख्या 74002 - रेवाड़ी-दिल्ली रेल सेवा

• गाड़ी संख्या 74003 - दिल्ली-रेवाड़ी रेल सेवा

• गाड़ी संख्या 12985 - जयपुर-दिल्ली सराय रेल सेवा

24 से 28 जुलाई तक रद्द ट्रेनें (पैसेंजर/डेमू सेवाएं)

• गाड़ी संख्या 54309 - दिल्ली-हिसार रेलसेवा

• गाड़ी संख्या 54316 - हिसार-रेवाड़ी रेलसेवा

• गाड़ी संख्या 54315 - रेवाड़ी-हिसार रेलसेवा

• गाड़ी संख्या 54310 - हिसार-दिल्ली रेलसेवा

• गाड़ी संख्या 54413 - दिल्ली-रेवाड़ी रेलसेवा

• गाड़ी संख्या 54414 - रेवाड़ी-दिल्ली रेलसेवा

• गाड़ी संख्या 54417 - दिल्ली-रेवाड़ी रेलसेवा

• गाड़ी संख्या 54420 - रेवाड़ी-दिल्ली रेलसेवा

• गाड़ी संख्या 54421 - दिल्ली-रेवाड़ी रेलसेवा

25 जुलाई को रद्द ट्रेनें

• गाड़ी संख्या 14713 - सीकर-दिल्ली सराय रेलसेवा

• गाड़ी संख्या 14714 - दिल्ली सराय-सीकर रेलसेवा

• गाड़ी संख्या 20914 - दिल्ली सराय-राजकोट रेलसेवा

• गाड़ी संख्या 20983 - भुज-दिल्ली सराय रेलसेवा

• गाड़ी संख्या 22463 - दिल्ली सराय-बीकानेर रेलसेवा

26 जुलाई को रद्द ट्रेनें

• गाड़ी संख्या 20937 - पोरबंदर-दिल्ली सराय रेलसेवा

• गाड़ी संख्या 22464 - बीकानेर-दिल्ली सराय रेलसेवा

• गाड़ी संख्या 20984 - दिल्ली सराय-भुज रेलसेवा

27 जुलाई को रद्द ट्रेनें

• गाड़ी संख्या 22985 - उदयपुर सिटी-दिल्ली सराय रेलसेवा

• गाड़ी संख्या 22986 - दिल्ली सराय-उदयपुर सिटी रेलसेवा

• गाड़ी संख्या 19337 - इंदौर-दिल्ली सराय रेलसेवा

• गाड़ी संख्या 22481 - जोधपुर-दिल्ली सराय रेलसेवा

बदले गए रूट और आंशिक रद्द ट्रेनें

रद्दीकरण के अलावा, उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल ने 23 ट्रेनों के रूट में बदलाव किया है, जबकि 9 ट्रेनों को आंशिक तौर पर रद्द किया गया है। रूट बदलने से यात्रियों को लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है और आंशिक रद्दीकरण का मतलब है कि ट्रेनें अपने पूरे निर्धारित मार्ग पर नहीं चलेंगी। इन बदलावों की विस्तृत जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर या रेलवे पूछताछ काउंटर पर उपलब्ध है।

यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सलाह

रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि असुविधा से बचने के लिए वे यात्रा शुरू करने से पहले रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, NTES ऐप, या 139 पर कॉल करके अपनी ट्रेन की नवीनतम स्थिति की जांच अवश्य कर लें। यह तकनीकी कार्य रेलवे नेटवर्क में सुधार और सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए आवश्यक है। यात्रियों से सहयोग की अपील की गई है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story