पलवल में चीनी मिल का शुभारंभ: खेल मंत्री गौरव गौतम ने किसानों को किया संबोधित, बोले- फार्मर देश की रीढ़ की हड्डी

Palwal News
X
पलवल में खेल मंत्री गौरव गौतम ने चीनी मिल का शुभारंभ किया।
Palwal News: पलवल में आज खेल मंत्री गौरव गौतम ने चीनी मिल का शुभारंभ किया है। इस अवसर पर उन्होंने किसानों को संबोधित किया है। उन्होंने किसानों की देश की रीढ़ की हड्डी बताया है।

Palwal News: पलवल में आज 24 नवंबर रविवार को खेल मंत्री गौरव गौतम ने किसानों को संबोधित किया है। इस अवसर पर गौरव गौतम ने सहकारी चीनी मिल के 41वें गन्ना पिराई सत्र शुभारंभ किया है। चीनी मिल का शुभारंभ करने से पहले नेताओं, अधिकारियों व किसानों ने हवन-यज्ञ भी करवाया है। गौरव गौतम ने कहा कि किसानों के बिना देश तरक्की नहीं कर सकता है। किसान देश की रीढ़ की हड्डी है। किसान के समृद्ध होने पर ही देश भी समृद्ध बनेगा।

किसानों को मिलेंगी ये सुविधाएं

खेल मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कहा है कि, जब किसान, गरीब, युवा और महिला का विकास होगा तभी देश तरक्की करेगा। इस अवसर पर होडल के विधायक हरेंद्र सिंह रामरतन ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार किसान के हितों के लिए काम कर रही है।

जिलाध्यक्ष चरण सिंह तेवतिया ने किसानों को आश्वासन दिया है कि प्रशासन उन्हें किसी तरह की परेशानी नहीं आने देगा। चरण सिंह तेवतिया ने कहा कि मिल प्रबंधन करने वाले अधिकारियों ने यहां आने वाले किसानों के लिए कैंटीन की सुविधा भी की हुई है। कैंटीन में किसानों को केवल 10 रुपए में खाना मिल जाता है। किसानों के लिए यहां पर विश्राम गृह, पीने के पानी, शौचालय, एलईडी टीवी की सुविधा भी की गई है।

Also Read: हरियाणा के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, 8 जिलों में गेहूं की बुआई पर 36,00 रुपए प्रति एकड़ देगी सरकार, 25 दिसंबर तक करें आवेदन

किसानों के लिए जागरूकता अभियान

क्षेत्र में गन्ने की पैदावार को बढ़ाने के लिए किसानों के लिए जागरूकता अभियान भी चलाए जा रहे हैं। ताकि चीनी का आयात हो और किसान आर्थिक रूप से मजबूत बने। डीसी डॉक्टर हरीश कुमार वशिष्ठ का कहना है कि चीनी मिल करीब 32 किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है। ऐसी उम्मीद है कि पिछले साल के मुकाबले इस बार मिल को पिराई के लिए लगभग 28 लाख कुंतल गन्ना मिल सकता है।

Also Read: हिसार में किसान की मौत पर बवाल, मुख्यमंत्री को सौंपी गई गलत रिपोर्ट, परिजन बोले- खुद की जमीन है

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story