भगवान बने डॉक्टर: ऑपरेशन कर घुमंतू गाय के गले से निकाला 8 किलो का ट्यूमर

Narnol cow
X

ऑपरेशन के बाद गाय के साथ डॉक्टर्स, ग्रामीण व पशु पालक।

नदी में घूमते समय गाय के गले की गांठ फूटने से पड़ गए थे कीड़े, अस्पताल के पशु चिकित्सक डॉ. रोहित कुमार व डॉ. विनय कुमार ने चार घंटे में किया सफल ऑपरेशन

भगवान बने डॉक्टर : हरियाणा में नारनौल के नांगल कालिया पशु अस्पताल के चिकित्सकों ने ऑपरेशन कर एक घूमंतू गांय के गले से 7.800 किलो का ट्यूटर निकालकर गाय की जान बचाई है। करीब चार घंटे चले ऑपरेशन के बाद गाय स्वस्थ्य है और उसे चरवाहे के सुपुर्द कर दिया है।गाय के सफल उपचार से उत्साहित ग्रामीणों ने चिकित्सक टीम को सम्मानित कर कहा कि दीपावली पर चिकित्सकों ने गाय की जान बचाकर मानवता की मिशाल पेश की है।

नदी में घूमते हुए फूटी गांठ

ग्रामीणों ने बताया कि नांगल कालिया के पास कृष्णावती नदी में राजस्थान के चरवाहे गोवंश लेकर आते हैं, करीब चार महीने नदी व आसपास के गांवों में गायों को चराते हैं। वीरवार की सुबह चार पांच चरवाहे एक गाय लेकर पशु अस्पताल में पहुंचे। जिसकी गर्दन के नीचे वाले हिस्से में गांठ लटकी हुई थी। नदी में घूमते समय गांठ फूट गई थी। जिसमें कीड़े पड़ने की वजह से गाय असहनीय दर्द से पीड़ित थी। सुबह आठ बजे दर्द से पीड़ित गाय नदी में गिर गई, जिसे पशु अस्पताल में भर्ती कराया गया।

डॉ. रोहित व विनय ने किया ऑपरेशन

अस्पताल में डॉ. रोहित कुमार व डॉ. विनय कुमार ने गाय का चेकअप किया। गले में लटकती गांठ और घाव की जांच करने के बाद गाय का जीवन खतरे में होने की पुष्टि हुई। इसके बाद उन्होंने तत्परता पूर्वक गाय के गले का ऑपरेशन करने पर विचार किया। दवाई तथा संसाधनों का प्रबंध करने के बाद, उन्होंने 11 बजे ऑपरेशन प्रक्रिया आरंभ की। करीब चार घंटे चले ऑपरेशन में चिकित्सकों को गले के ट्यूमर को निकालने में कामयाबी मिली। दर्द नाशक दवाई तथा सफल उपचार होते ही गाय एक घंटे बाद होश में आ गई। ग्रामीणों ने बताया कि भारतीय संस्कृति में गाय को पुज्यनीय दर्जा मिला हुआ है, लेकिन पश्चिमी देशों की संस्कृति के प्रभाव से लोगों में गोभक्ति कम हो गई तथा गोपालन से विमुख होने लगे हैं। नांगल कालिया अस्पताल में ट्यूमर पीड़ित गाय के हुए सफल ऑपरेशन से पशु पालकों व ग्रामीणों में उत्साह का माहौल है। ऑपरेशन टीम में वीएलडी अंकित कुमार, योगेश कुमार वीएलडीए व पंचायत प्रतिनिधि मौजूद रहे।

पशुओं के शरीर पर गांठ को नजरंदाज करना घातक

वरिष्ठ पशु चिकित्सक डॉ. विनय कुमार ने बताया कि पशुओं के शारीरिक चेकअप तथा बीमारियों के लक्षणों को लेकर पशु पालक गंभीर नहीं। जिस कारण पशुओं में बांझपन व गले से संबंधी बीमारियां बढ़ रही है। पशुओं की शारीरिक गांठ का तुरंत चिकित्सीय जांच कराना जरूरी है, क्योंकि अनदेखी करने पर मवेशी कैंसर पीड़ित हो सकता है। उन्होंने बताया कि विभागीय अस्पतालों में ऑपरेशन की मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हैं।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story