NIA Raid: आतंकी साजिश के खिलाफ NIA बड़ा एक्शन, हरियाणा समेत 2 राज्यों में 18 जगहों पर छापेमारी

NIA की टीम ने हरियाणा समेत 18 जगहों पर छापेमारी की है।
NIA Raid in Haryana: आतंकवाद के खिलाफ राष्ट्रीय जांच एजेंसी NIA की ओर से हरियाणा समेत पंजाब और उत्तरप्रेदश में छापेमारी की की गई है। बताया जा रहा है कि पंजाब में 9, हरियाणा में 7 और उत्तर प्रदेश की 2 जगहों पर NIA ने तलाशी अभियान किया है। NIA टीम ने यूट्यूबर सुखबीर सिंह के घर पर भी रेड की है। टीम ने यूट्यूबर सुखबीर सिंह के घर से कुछ डॉक्यूमेंट्स बरामद किए हैं।
18 जगहों पर तलाशी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, NIA टीम ने आतंकवाद को खत्म करने के लिए पंजाब में 9, हरियाणा में 7 और उत्तर प्रदेश में 2 जगहों पर तलाशी की गई है। एनआईए 18 जगहों पर छानबीन की गई है। बता दें कि पंजाब के जालंधर और होशियारपुर के टांडा में एनआईए ने रेड की है। इसके अलावा टीम हरियाणा के जिले करनाल में NIA छापेमारी की गई है।
राष्ट्रीय जांच एजेंसी पंजाब में 9, हरियाणा में 7 और उत्तर प्रदेश में 2 स्थानों पर आतंकी साजिश मामले में छापेमारी कर रही है। pic.twitter.com/3GS7UwOgnf
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 26, 2025
आरोपी के घर पर छापेमारी
NIA टीम ने करनाल की गली नंबर 19 में जिस घर में छापेमारी की गई है, उस घर का लड़का UK में रहता है। बताया जा रहा है कि व्यक्ति द्वारा किसी आरोपी को ट्रांसजेक्शन की गई है। जिसे ट्रांसजेक्शन की गई है, वह पंजाब में रहता है। इस उद्देश्य से NIA की टीम छापेमारी कर रही है।इसके अलावा NIA की टीम ने आज सुबह करीब 6 बजे पंजाब के जालंधर में आरोपी निखिल जोशी के घर में भी छापेमारी की है। NIA की टीम ने फ्रैंड्स कालोनी में कार्रवाई की है। उस दौरान पंजाब पुलिस भी NIA टीम के साथ मौजूद रही।
यूट्यूबर सुखबीर सिंह के घर से मिले डॉक्यूमेंट्स
NIA की टीम ने यूट्यूबर सुखबीर सिंह के घर में रेड की है। छापेमारी के दौरान यूट्यूबर घर पर मौजूद नहीं था। NIA की टीम की ओर से घर में 1:30 घंटे सर्च ऑपरेशन चलाया गया। टीम को यूट्यूबर के घर से कुछ डॉक्यूमेंट्स भी मिले हैं, जिन्हें खंगाला गया है। इसके बाद NIA की टीम ने सुखबीर सिंह के परिजनों से कहा है कि सुखबीर सिंह को चंडीगढ़ NIA के दफ्तर में बुलाया है। NIA की टीम से यह कार्रवाई यूट्यूबर सुखबीर सिंह के पाकिस्तान के शहजाद भट्टी से चैट और बातचीत होने को लेकर की गई है।
