A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
Yamunanagar: शहर के सुभाष नगर निवासी सुशील कुमार ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि मृतक ने फरकपुर निवासी महिला के साथ लव मैरिज की थी, जिसके बाद दोनों के बीच मनमुटाव हो गया। आठ माह से दोनों अलग रह रहे थे। सूचना पाकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।
3 साल पहले मृतक ने किया था प्रेम विवाह
जानकारी अनुसार सुभाष नगर निवासी 40 वर्षीय सुशील कुमार ने तीन साल पहले फर्कपुर निवासी महिला के साथ लव मैरिज की थी। इस बीच दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिसका केस कोर्ट में विचाराधीन है। वह दोनों पिछले आठ महीने से अलग-अलग रह रहे हैं। जिसके चलते सुशील कुमार मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। सोमवार रात सुशील कुमार खाना खाकर अपने कमरे में सोने चला गया। सुबह जब वह नहीं उठा तो परिजनों ने आवाज लगाई, लेकिन कमरे से कोई आवाज नहीं आई। परिजनों ने जब कमरे में जाकर देखा तो सुशील पंखे पर लटका हुआ था। उसकी मौत हो चुकी थी।
पुलिस मामले में कर रही जांच पड़ताल
युवक के फांसी के फंदे पर लटकने के कारण परिजनों ने पुलिस को सूचित किया। सूचना पाकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, मौके पर पहुंची एफएसएल एक्सपर्ट टीम ने भी सबूत एकत्रित किए। मृतक के पास कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।
