Logo
election banner
हरियाणा रोडवेज के चालक पर दुष्कर्म का केस दर्ज करवाकर समझौते के नाम पर आठ लाख रुपए की मांग की गई। इस बात से आहत रोडवेज चालक ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। पुलिस ने पीड़ित के परिजनों की शिकायत पर आरोपी महिला समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

Yamunanagar : हरियाणा रोडवेज के चालक पर दुष्कर्म का केस दर्ज करवाकर समझौते के नाम पर आठ लाख रुपए की मांग की गई। इस बात से आहत रोडवेज चालक ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। परिजनों ने रोडवेज चालक को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां रोडवेज चालक का उपचार चल रहा है। परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़ित के परिजनों की शिकायत पर आरोपी महिला समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

खाना बनाने के लिए जगाधरी निवासी महिला को रखा  

पीड़ित जगबीर सिंह ने बताया कि वह हरियाणा रोडवेज यमुनानगर में चालक के पद पर नौकरी करता है। वह यमुनानगर में ही किराए के मकान में रहता है। उसने जगाधरी निवासी सोना देवी को खाना बनाने के लिए रखा हुआ है। सोना देवी ने अपने साथी कर्मवीर, रेखा व दिनेश के साथ मिलकर उसके खिलाफ महिला थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज करवा दिया। इस दौरान आरोपियों ने उस पर गिरफ्तार करवाने का  दबाव बनाकर पैसों की डिमांड की। उसने अपने साथ काम कर रहे कर्मचारियों को आरोपियों से बातचीत करने के लिए भेजा। उसके साथ काम करने वाले कर्मचारी जगाधरी बस स्टैंड पर आरोपियों से बातचीत करने के लिए गए तो आरोपियों ने दुष्कर्म के केस में समझौता करवाने के नाम पर आठ लाख रुपए मांगे है।

रोडवेज कर्मचारियों ने आरोपियों की बात को फोन में किया रिकार्ड 

रोडवेज चालक जगबीर सिंह ने बताया कि आरोपियों के साथ उसके साथी कर्मचारियों ने पांच लाख रुपए में मामला तय कर लिया। साथ ही आरोपियों की बातचीत अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर ली। उन्होंने वहां से वापस लौटकर उसे इस बारे में बताया तो वह सदमे में आ गया। जिस कारण उसने जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी करने का प्रयास किया। गंभीर हालत में उसे शहर के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया। उसे रोहतक पीजीआई में लेकर गए, जहां से उसे निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। 

पैसों के लिए आरोपियों ने रचा षडयंत्र 

रोडवेज चालक से पैसे ऐंठने के लिए आरोपियों ने एक षडयंत्र रचा, जिसमें उसे दुष्कर्म के आरोप में फंसाने का प्रयास किया गया। उसके साथ समझौता करने के नाम पर आठ लाख रुपए की डिमांड की गई। यह बात पीड़ित जगबीर सिंह को आहत कर गई, जिसके कारण जगबीर सिंह ने आत्महत्या करने का प्रयास किया। पुलिस ने मामले में पीड़ित के परिजनों की शिकायत पर महिला सहित चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। 
 

5379487