Yamunanagar: आश्रम में घुसकर सामाजिक कार्यकर्ता के साथ मारपीट, 50 हजार मांगी मंथली

Symbolic picture
X
प्रतीकात्मक तस्वीर।
यमुनानगर में अवैस्ता आश्रम में सामाजिक कार्यकर्ता के साथ मारपीट कर 50 हजार मंथली मांगी। गांव के सरपंच की मिलीभगत का भी आरोप लगाया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

Yamunanagar: गांव ताजेवाला स्थित अवैस्ता फाउंडेशन के आश्रम में घुसकर तीन लोगों ने सामाजिक कार्यकर्ता अंधेरी वेस्ट मुंबई निवासी नाज पटेल के साथ मारपीट की। इस दौरान आरोपियों पर अश्राम चलाने के नाम पर उससे 50 हजार रुपए मंथली मांगने का भी आरोप है। गांव के सरपंच पर भी आरोपियों का पक्ष लेने व आश्रम खाली करवाने का दबाव डालने का आरोप लगाया। पुलिस ने मामले की जांच के बाद चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

गांव ताजेवाला में अवैस्ता फाउंडेशन के नाम से चल रहा आश्रम

जानकारी के अनुसार नाज पटेल ने गांव ताजेवाला में अवैस्ता फाउंडेशन के नाम से आश्रम चलाया हुआ है। जो दिल्ली की रजिस्टर्ड संस्था है। आश्रम में सड़क पर घुम रहे असहाय लोगों को रखा जाता है। 22 जनवरी को लाइट गई हुई थी। इस दौरान वह आश्रम में अलाव सेक रही थी। तभी गांव ताजेवाला निवासी नासिर, फिरोज व गांव खिजरी निवासी जावेद उसके आश्रम में घुस गए। आरोपियों ने फोन से उनकी वीडियो बनानी शुरू कर दी और उसके साथ अश्लील हरकत करते हुए अभद्र भाषा बोलने लगे। आरोपी उससे आश्रम बंद करने के लिए कहने लगे। आरोपियों ने कहा कि अगर उसे आश्रम चलाना है तो उसे 50 हजार रुपए मंथली देने होंगे।

आरोपियों के साथ सरपंच की मिलीभगत का लगाया आरोप

पीड़ित नाज पटेल ने बताया कि जब आश्रम में आरोपी घुसे तो उसने गांव के सरपंच जाकिर हुसैन को फोन करके उसे बुला लिया। सरपंच ने उसकी एक न सुनी और आरोपियों का साथ देने लगा। सरपंच ने उसे रेजुलेशन डालकर आश्रम को उठवाने की धमकी दी और आश्रम चलाने के बदले 50 हजार रुपए महीना देने को कहा। जब उसने पुलिस को फोन किया तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। उसने आरोपियों के खिलाफ पुसिस में शिकायत दी। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस मामले में आरोपियों की तलाश कर रही है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story