A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

Winter Olympic: वर्ष 2026 में इटली के मिलान और कोर्टिना में आयोजित होने वाले 25वें शीतकालीन ओलंपिक को लेकर भारत के दिग्गज पहलवान एवं ओलम्पियन योगेश्वर दत्त बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि 25वें शीतकालीन ओलंपिक में पदकों की शुरुआत आइस स्केटिंग खेल से ही होगी। वे 19वीं नेशनल स्पीड एंड फिगर स्केटिंग चैंपियनशिप के समापन अवसर पर बतौर मुख्यअतिथि खिलाडिय़ों को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले आइस स्केटिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष श्री अमिताभ शर्मा, राष्ट्रीय महासचिव जगराज साहनी एवं हरियाणा आइस स्केटिंग के टीम मैनेजर रामअवतार वर्मा ने उनका इस्केट रिंग में पहुंचने पर भव्य स्वागत किया।

'आइस स्केटिंग खेल को नया आयाम प्रदान करे'

हरियाणा आइस स्केटिंग एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष बिजेन्द्र लोहान एवं प्रदेश महासचिव नरेश सेलपाड़ ने बताया कि ओलंपियन योगेश्वर दत्त ने आइस स्केटिंग खेल को लेकर देश भर के खिलाडियों, आइस स्केटिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया एवं हरियाणा आइस स्केटिंग एसोसिएशन के जज्बे की जमकर सराहना की। इससे पहले आइस स्केटिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष अमिताभ शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि उनकी टीम की प्राथमिकता है कि वो इस आइस स्केटिंग खेल को नया आयाम प्रदान करे।

19वीं आइस स्केटिंग चैम्पियनशिप में जीते 18 पदक

उन्होंने कहा कि देश के होनहार आइस स्केटर्स को विदेशों में ट्रेनिंग दिलवाने से लेकर उन्हें सुविधाएं दिलवाने के लिए व्यापक स्तर पर कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस बार ओलम्पिक में पदक जीतना ही उनका एक मात्र ही लक्ष्य है। 19वीं आइस स्केटिंग नेशनल चैंपियनशिप में हरियाणा के आइस स्केटर्स ने अपने-अपने वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए 18 पदक प्राप्त किए। जिसमें चार गोल्ड, आठ सिल्वर व छह ब्रॉन्ज मेडल शामिल रहे। फिगर स्केटिंग की प्री जुनाईल मैन कैटेगरी में वीर चुद्य व सारा नरूला ने गोल्ड मेडल, मिया महाजन ने सिल्वर मेडल, जुवेनाईल कैटेगरी में कपिश कौशिक ने गोल्ड मेडल तो अंकित ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर हरियाणा का नाम रोशन किया।  

किसने-किसने जीता मेडल

इंटरमीडिएट कैटेगरी में हिया अदलखा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल के साथ-साथ दर्शकों का दिल भी जीत लिया। इसी कैटेगिरी में सौम्या सक्सेना ने सिल्वर मेडल, सिमर अग्रवाल ने ब्रॉन्ज मेडल जीत कर अपना अब तक शानदार प्रदर्शन किया। जूनियर मैन कैटेगरी में जतिन सहरावत ने सिल्वर, जूनियर वूमेन कैटेगिरी में गौरी राय ने ब्रॉन्ज मेडल जीत कर हरियाणा के पदकों में इजाफा किया। सीनियर वूमेन कैटेगरी में भी हरियाणा की उपस्थिति दमदार रही। जिसमें चैल्सी सिंह ने सिल्वर तो हरियाणा की तेज तर्रार खिलाड़ी कशिश शर्मा ने अपना शानदार प्रदर्शन दोहराते हुए ब्रॉन्ज मेडल जीता। बेसिक नौवाईस में कबीर हीरा ने सिल्वर तो तनमन्य ने ब्रॉन्ज मेडल जीता कर हरियाणा के पदकों का स्कोर 18 तक पहुंचाया।

इन प्रदेशों के आइस स्केटर्स ने लिया था हिस्सा

हरियाणा आइस स्केटिंग के प्रदेश महासचिव नरेश सेलपाड़ के अनुसार 19वीं आइस स्केटिंग नेशनल चैम्पियनशिप में हरियाणा, तेलंगाना, दिल्ली, आंध्र प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, तमिलनाडु, पंजाब, राजस्थान, कर्नाटक, झारखंड, केरल, मध्य प्रदेश, गुजरात, पश्चिमी बंगाल, छत्तीसगढ़ एवं चण्डीगढ़ सहित कुल 22 राज्यों की टीमों के 300 आइस स्केटर्स हिस्सा लिया है।

ये भी पढ़ें:- दिल्ली में सीवर ओवरफ्लो: जल मंत्री ने फिर से मुख्य सचिव को लिखा पत्र, सरकारी मशीनरी को काम में लगाने के निर्देश